सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत:कार्यालयों और विद्युत उपकेंद्रों पर हुए दीप प्रज्वलित

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत:कार्यालयों और विद्युत उपकेंद्रों पर हुए दीप प्रज्वलित

लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में 11 केवी से संबंधित सभी कार्यालयों और विद्युत उपकेंद्रों पर दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान कर्मचारियों ने सेवा और समर्पण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कार्यस्थल पर सेवा भावना को मजबूत करना और उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित करना है। अभियान के तहत कार्यालयों और उपकेंद्रों को दीयों से रोशन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *