लखनऊ में ₹27 लाख बकाया बिल पर कनेक्शन दिया:जांच में JE दोषी पाये जाने पर सस्पेंड, पीड़ित ने MD से की थी शिकायत

लखनऊ में ₹27 लाख बकाया बिल पर कनेक्शन दिया:जांच में JE दोषी पाये जाने पर सस्पेंड, पीड़ित ने MD से की थी शिकायत

लखनऊ हुसैनगंज डिवीजन के हीवेट रोड इलाके में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जिस परिसर पर पहले से करीब 27 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया था, उसी परिसर में बिना जांच-पड़ताल के नया बिजली कनेक्शन जारी कर दिया गया। शिकायत के बाद हुई जांच में मामला सामने आने पर संबंधित जूनियर इंजीनियर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पहले कनेक्शन दिया, दूसरे को बकाया बताकर रोका हीवेट रोड निवासी आरपी गुप्ता ने नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। बर्लिंगटन चौराहे स्थित ओल्ड 1912 कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (कलेक्शन) अंगद कुमार ने परिसर के पुराने बकाये की जांच किए बिना नया मीटर लगाकर कनेक्शन चालू कर दिया। इसी बिल्डिंग में बाद में रितु अरोड़ा के नाम से दूसरे कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया। इस बार जेई ने परिसर पर बकाया होने का हवाला देते हुए कनेक्शन देने से मना कर दिया। इसके बाद आवेदक ने मामले की शिकायत मध्यांचल निगम के एमडी संदीप भागिया से की। जांच में सामने आया 27 लाख का बकाया एमडी के निर्देश पर लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल से मामले की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि संबंधित परिसर पर जेआर सेठी के नाम से करीब 27 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया था। इतना ही नहीं, वर्ष 2017-18 में इसी परिसर में चार कनेक्शन पहले ही जारी किए जा चुके थे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जेई ने आनन-फानन में लगाए गए मीटर को उखाड़कर कनेक्शन काट दिया। विभागीय जांच में अंगद कुमार को गंभीर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का दोषी माना गया। इसके बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *