इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20:25 से ऑनलाइन टिकट; वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट खरीद सकेंगे

इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20:25 से ऑनलाइन टिकट; वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट खरीद सकेंगे

इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 से शुरू होगी। मैच के सभी टिकट ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। एमपीसीए ने इसके लिए डिस्ट्रिक्ट बाय जोमेटो को आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी बनाया है। फैंस वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट खरीद सकेंगे। 1 हजार से शुरू होगी टिकट की कीमत होलकर स्टेडियम में मैच देखने के लिए दर्शकों को कम से कम 1 हजार रुपए खर्च करने होंगे। यह सबसे सस्ते टिकट की कीमत है। वहीं, पैवेलियन का टिकट 12 हजार 500 रुपए का होगा। बाकी कैटेगरी के टिकटों की कीमत एमपीसीए जल्द जारी करेगा। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए एक व्यक्ति को अधिकतम 4 टिकट खरीदने की अनुमति होगी। इससे ज्यादा दर्शकों को टिकट मिलने का मौका मिलेगा। शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी। इंदौर में सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे खेला जाएगा। इससे पहले 6 अक्टूबर को लखनऊ और 9 अक्टूबर को रांची में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। सीरीज के आखिरी दो मुकाबले हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। होलकर में मुकाबले का इंतजार खत्म होने वाला इंदौर के क्रिकेट फैंस लंबे समय से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। एमपीसीए की ओर से टिकट बिक्री का शेड्यूल जारी होने के बाद अब मैच देखने के लिए टिकट हासिल करने की प्रक्रिया भी साफ हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *