सेना के ट्रक की चपेट में आकर चालक की मौत:अंबूजा सीमेंट फैक्ट्री गेट के पास हादसा; ट्रक क्रॉस करते समय सिर बुरी तरह कुचला

सेना के ट्रक की चपेट में आकर चालक की मौत:अंबूजा सीमेंट फैक्ट्री गेट के पास हादसा; ट्रक क्रॉस करते समय सिर बुरी तरह कुचला

बठिंडा- मलोट रोड पर अंबूजा सीमेंट फैक्ट्री के गेट के पास मंगलवार को सेना के ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया। मृतक की पहचान मलोट निवासी लवप्रीत सिंह (28) पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है। थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि मलोट रोड पर सेना का ट्रक गुजर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक को क्रॉस करने का प्रयास कर रहा था। वह ट्रक की चपेट में आ गया और पिछले टायरों के नीचे आने से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ के जवान और सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा जन सेवा की टीम ने मृतक के शव को सम्मानपूर्वक चादर में लपेटकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचे और शव की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में की। थाना थर्मल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *