सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित कुपारी मोड़ के समीप शनिवार तड़के मजदूर शांतलाल ऋषि (33) का शव आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक पांच बच्चों का पिता था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार रक्षाबंधन के मौके पर शांतलाल की बहन घर आई थी। इसी दौरान बहन को चिकन/मांस खिलाने की बात को लेकर शांतलाल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद शांतलाल घर से बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि वह एक दोस्त के साथ अपाचे बाइक से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू की गई। तड़के 3 बजे के बाद पेड़ से लटका मिला शव परिजन और स्थानीय लोग रात में ही शांतलाल की तलाश में जुट गए। इसी दौरान शनिवार तड़के करीब 3 बजे के बाद कुपारी मोड़ के समीप एक आम के पेड़ से उसका शव लटका हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जदिया थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं शांतलाल की मौत को लेकर फिलहाल कई सवाल हैं। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन उसकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह थी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घर से निकलने के बाद वह किस परिस्थिति में कुपारी मोड़ तक पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी भी पुलिस जांच करेगी। सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित कुपारी मोड़ के समीप शनिवार तड़के मजदूर शांतलाल ऋषि (33) का शव आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक पांच बच्चों का पिता था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार रक्षाबंधन के मौके पर शांतलाल की बहन घर आई थी। इसी दौरान बहन को चिकन/मांस खिलाने की बात को लेकर शांतलाल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद शांतलाल घर से बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि वह एक दोस्त के साथ अपाचे बाइक से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू की गई। तड़के 3 बजे के बाद पेड़ से लटका मिला शव परिजन और स्थानीय लोग रात में ही शांतलाल की तलाश में जुट गए। इसी दौरान शनिवार तड़के करीब 3 बजे के बाद कुपारी मोड़ के समीप एक आम के पेड़ से उसका शव लटका हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जदिया थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं शांतलाल की मौत को लेकर फिलहाल कई सवाल हैं। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन उसकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह थी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घर से निकलने के बाद वह किस परिस्थिति में कुपारी मोड़ तक पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी भी पुलिस जांच करेगी।

