बेगूसराय- मक्के के खेत में मिला दुकानदार का शव:बेटा बोला- जमीन विवाद में हत्या हुई है, पड़ोसियों से विवाद चल रहा था

बेगूसराय- मक्के के खेत में मिला दुकानदार का शव:बेटा बोला- जमीन विवाद में हत्या हुई है, पड़ोसियों से विवाद चल रहा था

बेगूसराय में मक्के के खेत से सब्जी दुकानदार का शव मिला है। जमीन विवाद में गला घोंटकर हत्या की आशंका है। मृतक की पहचान शाहपुर निवासी रामोतार साह के पुत्र राजेंद्र साह (58) के रूप में हुई है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित तरबन्ना चौर की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंते और परिजनों से पूछताछ किया। FSL और डॉग स्क्वायड को जांच में लगाया गया। पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।
मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि पिताजी शुक्रवार रात करीब 8 बजे ब्लॉक गेट के पास स्थित मंदिर से प्रसाद देने के लिए पैदल निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। पूरी रात उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को ग्रामीणों ने मुख्य सड़क से करीब 150-200 मीटर अंदर मक्के के खेत में उनका शव पड़ा देखा।
पास में ही साइकिल पड़ी हुई थी, जिसे वह अक्सर आवागमन के लिए इस्तेमाल करते थे। राहुल के अनुसार उनके पिता कभी भी रात के समय इस सुनसान चौर या खेत की तरफ साइकिल लेकर नहीं जाते थे। आशंका है कि अपराधियों ने उन्हें जबरन खींचकर या झांसा देकर खेत में ले जाकर मार डाला।
‘पड़ोसियों से विवाद हुआ था’ राहुल कुमार ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद के कारण हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल ने बताया कि हमारे घर की 2 कट्ठा 14 धुर जमीन है, जिसमें से आधा हिस्सा परती(खाली) पड़ा हुआ है। इस जमीन को लेकर पिछले 4-5 सालों से विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले भी पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था। पहले भी कई बार धमकी दी गई थी। इसी रंजिश में मेरे पिता की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज वहीं, एसपी मनीष ने बताया कि सड़क से लगभग 150 से 200 मीटर अंदर खेत के बीच एक 55 से 60 वर्ष के व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान राजेंद्र साह के रूप में हुई है, जो फल एवं सब्जी विक्रेता का काम करते थे। प्रथम दृष्ट्या बॉडी को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हाथापाई के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर शव के पास से उनकी साइकिल भी मिली है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। FSL टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर सभी बिंदुओं और जमीन विवाद के कोण से गहन अनुसंधान किया जा रहा है। घर में मचा कोहराम घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन बेटों और चार बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। बेगूसराय में मक्के के खेत से सब्जी दुकानदार का शव मिला है। जमीन विवाद में गला घोंटकर हत्या की आशंका है। मृतक की पहचान शाहपुर निवासी रामोतार साह के पुत्र राजेंद्र साह (58) के रूप में हुई है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत स्थित तरबन्ना चौर की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंते और परिजनों से पूछताछ किया। FSL और डॉग स्क्वायड को जांच में लगाया गया। पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।
मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि पिताजी शुक्रवार रात करीब 8 बजे ब्लॉक गेट के पास स्थित मंदिर से प्रसाद देने के लिए पैदल निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। पूरी रात उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को ग्रामीणों ने मुख्य सड़क से करीब 150-200 मीटर अंदर मक्के के खेत में उनका शव पड़ा देखा।
पास में ही साइकिल पड़ी हुई थी, जिसे वह अक्सर आवागमन के लिए इस्तेमाल करते थे। राहुल के अनुसार उनके पिता कभी भी रात के समय इस सुनसान चौर या खेत की तरफ साइकिल लेकर नहीं जाते थे। आशंका है कि अपराधियों ने उन्हें जबरन खींचकर या झांसा देकर खेत में ले जाकर मार डाला।
‘पड़ोसियों से विवाद हुआ था’ राहुल कुमार ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद के कारण हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल ने बताया कि हमारे घर की 2 कट्ठा 14 धुर जमीन है, जिसमें से आधा हिस्सा परती(खाली) पड़ा हुआ है। इस जमीन को लेकर पिछले 4-5 सालों से विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पहले भी पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था। पहले भी कई बार धमकी दी गई थी। इसी रंजिश में मेरे पिता की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज वहीं, एसपी मनीष ने बताया कि सड़क से लगभग 150 से 200 मीटर अंदर खेत के बीच एक 55 से 60 वर्ष के व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान राजेंद्र साह के रूप में हुई है, जो फल एवं सब्जी विक्रेता का काम करते थे। प्रथम दृष्ट्या बॉडी को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हाथापाई के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर शव के पास से उनकी साइकिल भी मिली है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। FSL टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर सभी बिंदुओं और जमीन विवाद के कोण से गहन अनुसंधान किया जा रहा है। घर में मचा कोहराम घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन बेटों और चार बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *