सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के कुपारी मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साले के घर जाने के लिए निकले थे बिनोद मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के कुपारी वार्ड संख्या-1 निवासी बिनोद ऋषिदेव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बिनोद ऋषिदेव अपने घर से ऑटो पर सवार होकर जदिया वार्ड संख्या-15 स्थित अपने साले के घर जा रहे थे। इसी दौरान कुपारी मोड़ के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर तड़पते रहे घायल, लोग बनाते रहे वीडियो मृतक की पत्नी संजू देवी ने बताया कि हादसे के बाद तीनों घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सरपंच ऐजाज भोज की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वाहन रोककर घायलों की मदद की और जदिया थाना पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सूचना मिलने के बाद जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बिनोद ऋषिदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल रुदल ऋषिदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मधेपुरा रेफर कर दिया। एक अन्य घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने बताया कि बिनोद परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण थे। अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस जदिया थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र के कुपारी मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साले के घर जाने के लिए निकले थे बिनोद मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के कुपारी वार्ड संख्या-1 निवासी बिनोद ऋषिदेव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बिनोद ऋषिदेव अपने घर से ऑटो पर सवार होकर जदिया वार्ड संख्या-15 स्थित अपने साले के घर जा रहे थे। इसी दौरान कुपारी मोड़ के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर तड़पते रहे घायल, लोग बनाते रहे वीडियो मृतक की पत्नी संजू देवी ने बताया कि हादसे के बाद तीनों घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सरपंच ऐजाज भोज की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वाहन रोककर घायलों की मदद की और जदिया थाना पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सूचना मिलने के बाद जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बिनोद ऋषिदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल रुदल ऋषिदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मधेपुरा रेफर कर दिया। एक अन्य घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी ने बताया कि बिनोद परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण थे। अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस जदिया थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


