जमुई में व्यक्ति ने गमछी से की आत्महत्या:रात में नशे में बुला ली थी पुलिस, सुबह कमरे में लटका मिला शव

जमुई में व्यक्ति ने गमछी से की आत्महत्या:रात में नशे में बुला ली थी पुलिस, सुबह कमरे में लटका मिला शव

जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के नावाडीह सिल्फरी गांव में एक व्यक्ति ने भगवा गमछे से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय राजीव पांडे, पुत्र ब्रह्मदेव पांडे के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, राजीव पांडे रविवार रात शराब के नशे में घर लौटे थे। नशे की हालत में उन्होंने परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। इसी दौरान उन्होंने स्वयं डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अपने घर बुला लिया। रात करीब 12:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाया। पुलिस ने राजीव पांडे को शांत रहने की सलाह दी और कुछ देर बाद वहां से चली गई। पत्नी कमरे की लाइट बंद करने अंदर गईं
परिवार के सदस्यों ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद राजीव पांडे अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह उनकी पत्नी कमरे की लाइट बंद करने अंदर गईं, तो उन्होंने राजीव पांडे को भगवा गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया। इस दृश्य को देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन व आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर चंद्रमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया था मृतक के छोटे पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके पिता शराब के नशे में थे। उन्होंने रात में स्वयं 112 पुलिस को बुलाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया था। हालांकि, अगली सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के नावाडीह सिल्फरी गांव में एक व्यक्ति ने भगवा गमछे से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय राजीव पांडे, पुत्र ब्रह्मदेव पांडे के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, राजीव पांडे रविवार रात शराब के नशे में घर लौटे थे। नशे की हालत में उन्होंने परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। इसी दौरान उन्होंने स्वयं डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अपने घर बुला लिया। रात करीब 12:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाया। पुलिस ने राजीव पांडे को शांत रहने की सलाह दी और कुछ देर बाद वहां से चली गई। पत्नी कमरे की लाइट बंद करने अंदर गईं
परिवार के सदस्यों ने बताया कि पुलिस के जाने के बाद राजीव पांडे अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह उनकी पत्नी कमरे की लाइट बंद करने अंदर गईं, तो उन्होंने राजीव पांडे को भगवा गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया। इस दृश्य को देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन व आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर चंद्रमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया था मृतक के छोटे पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके पिता शराब के नशे में थे। उन्होंने रात में स्वयं 112 पुलिस को बुलाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया था। हालांकि, अगली सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *