सीवान में DM ने सफाई वाहनों को दिखाई हरी झंडी:गांधी जयंती पर खुद किया श्रमदान; 2 पोखरों के आसपास चला सफाई अभियान

सीवान में DM ने सफाई वाहनों को दिखाई हरी झंडी:गांधी जयंती पर खुद किया श्रमदान; 2 पोखरों के आसपास चला सफाई अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सीवान में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर परिषद और आम लोगों की सामूहिक भागीदारी से मालवीय चौक स्थित पोखर और पंचमंदिरा पोखर के आसपास सफाई की गई। अभियान में अधिकारियों, कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया। इसके जरिए स्वच्छता के साथ जनसहभागिता का संदेश दिया गया। डीएम ने सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत मालवीय चौक के पास स्थित पोखर से हुई। यहां लगाए गए जेसीबी और अन्य सफाई वाहनों को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मियों ने स्वयं श्रमदान कर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में सहभागिता निभाई। पंचमंदिरा पोखर के चारों तरफ हुई सफाई मालवीय चौक के बाद पंचमंदिरा पोखर के चारों तरफ भी सफाई अभियान चलाया गया। पोखर के आसपास मौजूद कचरे और गंदगी को हटाया गया। प्रशासन और नगर परिषद की टीम के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सफाई अभियान में शामिल हुए। डीएम बोले- सहभागिता ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि स्वच्छता में सहभागिता ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है। सीवान तभी स्वच्छ बनेगा, जब प्रशासन के साथ आम लोग भी सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए प्रशासन, नगर परिषद और आम लोगों के बीच समन्वय और सामूहिक प्रयास जरूरी है। स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए स्वच्छता जरूरी डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वच्छता महत्वपूर्ण है। सभी के सामूहिक प्रयास से स्वच्छ सीवान की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। अभियान के दौरान लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया गया। अधिकारी, खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता भी हुए शामिल पंचमंदिरा पोखर क्षेत्र में आयोजित अभियान में उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी इस्तेयाक अली अंसारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय लोग शामिल हुए। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सीवान में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर परिषद और आम लोगों की सामूहिक भागीदारी से मालवीय चौक स्थित पोखर और पंचमंदिरा पोखर के आसपास सफाई की गई। अभियान में अधिकारियों, कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया। इसके जरिए स्वच्छता के साथ जनसहभागिता का संदेश दिया गया। डीएम ने सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत मालवीय चौक के पास स्थित पोखर से हुई। यहां लगाए गए जेसीबी और अन्य सफाई वाहनों को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मियों ने स्वयं श्रमदान कर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में सहभागिता निभाई। पंचमंदिरा पोखर के चारों तरफ हुई सफाई मालवीय चौक के बाद पंचमंदिरा पोखर के चारों तरफ भी सफाई अभियान चलाया गया। पोखर के आसपास मौजूद कचरे और गंदगी को हटाया गया। प्रशासन और नगर परिषद की टीम के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सफाई अभियान में शामिल हुए। डीएम बोले- सहभागिता ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि स्वच्छता में सहभागिता ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है। सीवान तभी स्वच्छ बनेगा, जब प्रशासन के साथ आम लोग भी सफाई अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए प्रशासन, नगर परिषद और आम लोगों के बीच समन्वय और सामूहिक प्रयास जरूरी है। स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए स्वच्छता जरूरी डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वच्छता महत्वपूर्ण है। सभी के सामूहिक प्रयास से स्वच्छ सीवान की संकल्पना को साकार किया जा सकता है। अभियान के दौरान लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया गया। अधिकारी, खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता भी हुए शामिल पंचमंदिरा पोखर क्षेत्र में आयोजित अभियान में उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी इस्तेयाक अली अंसारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय लोग शामिल हुए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *