सीधी जिले में सोमवार दोपहर डढ़िया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। सभी बरहो संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घायलों में किसी के सिर में चोट आई, तो किसी का हाथ फ्रैक्चर हुआ। कुछ लोगों के मुंह और सीने में भी चोटें आई हैं। सभी लोग पिकअप से सोनवर्षा से सेमरी जा रहे थे। डढ़िया के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ये हुए घायल घायलों में गोरेबा रजक (65), शकुंतला रजक (45), अनीता रजक (35), किरण रजक (26), सीता रजक (35), शीला रजक (45), कलावती रजक (70) और प्रिया रजक (12) शामिल हैं। इनके अलावा अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस सेवा की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया। उन्हें आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दो एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया 108 एंबुलेंस के मैनेजर धनंजय यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही दो एंबुलेंस रवाना की गईं। वे करीब 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों का इलाज जारी है। घटनास्थल की अन्य तस्वीरें…

