नशे में पड़ोसन को धमकाने पर युवक गिरफ्तार:पुलिस के सामने किया झगड़ा; मारपीट पर हो गया उतारू, कोर्ट ने किया पाबंद

नशे में पड़ोसन को धमकाने पर युवक गिरफ्तार:पुलिस के सामने किया झगड़ा; मारपीट पर हो गया उतारू, कोर्ट ने किया पाबंद

चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 59 में शराब के नशे में पड़ोसन से झगड़ा करने और पुलिस के सामने उसे धमकाने के आरोप में आरोपी बन्ने सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे शांतिभंग की आशंका में पकड़ा। पुलिस को गश्त के दौरान वार्ड 59 में झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि उसका भांजा और पड़ोसी बन्ने सिंह आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं। इससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। पुलिस के सामने दी धमकी
महिला पुलिस को शिकायत दे रही थी, तभी बन्ने सिंह नशे की हालत में वहां पहुंचा और उससे जोर-जोर से बहस करने लगा। उसने पुलिस के सामने महिला को धमकी दी कि पुलिस के जाने के बाद वह उसे देख लेगा।
पुलिस ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद एसआई हंसराज ने जाब्ते की मदद से उसे काबू किया। पुलिस ने बन्ने सिंह को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां उसे पाबंद करवाया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *