सीता विश्वविद्यालय सीतामढ़ी में ही बने

सीता विश्वविद्यालय सीतामढ़ी में ही बने

भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी बाजपट्‌टी के विधायक रामेश्वर कुमार महतो ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर माता सीता के नाम से प्रस्तावित विश्वविद्यालय सीतामढ़ी में ही बनाने की मांग की है। श्री महतो ने कहा है कि विश्वविद्यालय सीतामढ़ी में बनने से देश-विदेश में माता सीता की जन्मस्थली को पहचान मिलेगी। पत्र में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के ज्ञापांक का भी जिक्र किया है। इसमें माता सीता के नाम से प्रस्तावित विश्वविद्यालय के फैसले में संशोधन कर जन्मस्थली सीतामढ़ी में बनाने के लिए छानबीन कर प्रस्ताव भेजने की बात कही गई है। विधायक ने लिखा है कि सीतामढ़ी-पुपरी स्टेट हाईवे पर बाजपट्टी में कृषि विभाग की करीब 50 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इसी जमीन पर विश्वविद्यालय बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि इससे माता सीता को सम्मान मिलेगा। भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी बाजपट्‌टी के विधायक रामेश्वर कुमार महतो ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर माता सीता के नाम से प्रस्तावित विश्वविद्यालय सीतामढ़ी में ही बनाने की मांग की है। श्री महतो ने कहा है कि विश्वविद्यालय सीतामढ़ी में बनने से देश-विदेश में माता सीता की जन्मस्थली को पहचान मिलेगी। पत्र में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के ज्ञापांक का भी जिक्र किया है। इसमें माता सीता के नाम से प्रस्तावित विश्वविद्यालय के फैसले में संशोधन कर जन्मस्थली सीतामढ़ी में बनाने के लिए छानबीन कर प्रस्ताव भेजने की बात कही गई है। विधायक ने लिखा है कि सीतामढ़ी-पुपरी स्टेट हाईवे पर बाजपट्टी में कृषि विभाग की करीब 50 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इसी जमीन पर विश्वविद्यालय बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि इससे माता सीता को सम्मान मिलेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *