फरीदकोट में ह्यूमन राइट्स कमीशन ने सुनीं शिकायतें:आयोग सदस्य शंटी ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट; बोले-जागरूकता से बढ़ी शिकायतें

फरीदकोट में ह्यूमन राइट्स कमीशन ने सुनीं शिकायतें:आयोग सदस्य शंटी ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट; बोले-जागरूकता से बढ़ी शिकायतें

पंजाब एवं चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य जतिंदर सिंह शंटी ने रविवार को फरीदकोट में कोटकपूरा स्थित बाबा फरीद नर्सिंग कॉलेज में लोक सुनवाई के दौरान फरीदकोट जिले से संबंधित करीब 45 शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। उन्होंने आगे बताया कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी और मानव तस्करी के मामलों को रोकने के लिए डीजीपी के साथ भी बैठक की गई है। ऐसे मामलों में जुड़े तुरंत एफआईआर दर्ज करने पर जोर दिया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जतिंदर सिंह शंटी ने बताया कि जो लोग चंडीगढ़ स्थित आयोग के कार्यालय तक नहीं पहुंच सकते, उनकी सुविधा के लिए फील्ड में जाकर लोक सुनवाई की जा रही है। इस दौरान प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया जाता है, ताकि शिकायतों का जल्द निपटारा हो सके। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतों का निपटारा कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों में संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। सदस्य शंटी ने कहा कि लोगों में मानवाधिकार के प्रति जागरूकता पैदा हुई है जिससे उनके पास शिकायतों का आंकड़ा बढ़ा है। किसी समय आयोग के पास हर रोज महज 25-30 शिकायत आती थी जबकि अब 500 से ऊपर मामले आते है। दो मामलों में किया एक्शन उन्होंने कहा कि आयोग का सदस्य बनने के बाद लोगों के हित में दो अहम मामलों पर कार्रवाई की गई है। पहले मामले में यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं कि सरकारी या निजी अस्पताल मरीज की मौत के बाद बकाया बिलों के नाम पर शव को अपने कब्जे में रखकर परिजनों को सौंपने से इनकार न करें। चंडीगढ़ के अस्पताल पर की कार्रवाई उन्होंने कहा कि पहले कई बार अस्पतालों द्वारा बड़े बिलों के कारण शव परिजनों को सौंपने में देरी की जाती थी। शंटी ने बताया कि चंडीगढ़ के एक बड़े अस्पताल का दौरा कर वहां के हालात की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई करवाई गई, जिसके बाद वहां वेंटिलेटर और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होनी शुरू हो गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *