डीएम ने जिला भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया

डीएम ने जिला भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया

भास्कर न्यूज| किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को जिला भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों, पंजियों, भू-अर्जन परियोजनाओं की प्रगति और मुआवजा भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। डीएम ने कैश बुक, लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी और न्यायालय पंजी का अवलोकन करते हुए अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा कार्यालयीन प्रक्रियाओं का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में संचालित भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने को कहा। साथ ही रैयतों और अन्य पात्र लाभुकों को देय मुआवजा राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों की पहचान कर उनके शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान लोक शिकायतों और सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति भी जांची गई। डीएम ने शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने तथा कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। भास्कर न्यूज| किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को जिला भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों, पंजियों, भू-अर्जन परियोजनाओं की प्रगति और मुआवजा भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। डीएम ने कैश बुक, लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी और न्यायालय पंजी का अवलोकन करते हुए अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा कार्यालयीन प्रक्रियाओं का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिले में संचालित भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने को कहा। साथ ही रैयतों और अन्य पात्र लाभुकों को देय मुआवजा राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों की पहचान कर उनके शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान लोक शिकायतों और सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति भी जांची गई। डीएम ने शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने तथा कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *