महाराजा अजमीढ़ जयंती पर स्वर्णकार समाज ने निकाली शोभायात्रा:BTI मैदान पर ‘स्वर्णकार गूंज’ समारोह, देशभर से पहुंचे प्रतिनिधि

महाराजा अजमीढ़ जयंती पर स्वर्णकार समाज ने निकाली शोभायात्रा:BTI मैदान पर ‘स्वर्णकार गूंज’ समारोह, देशभर से पहुंचे प्रतिनिधि

सतना में रविवार को महाराजा अजमीढ़ जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज ने शहर में शोभायात्रा निकाली। बीटीआई मैदान में ‘स्वर्णकार गूंज’ समारोह का आयोजन किया। शोभायात्रा सुबह 11 बजे गुरुद्वारा मैदान से शुरू हुई। यह जयस्तंभ चौक और मुख्य बाजार से होते हुए बीटीआई मैदान पहुंची। रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। रथ पर महाराजा अजमीढ़ की झांकी सजाई गई थी। तस्वीरें देखें… बिहार-यूपी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए जयंती समारोह में बिहार, यूपी समेत कई राज्यों से स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि सतना पहुंचे। ‘स्वर्णकार गूंज’ कार्यक्रम में समाज की समस्याओं, व्यापारियों के अधिकारों और उनके समाधान पर चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि समारोह का मकसद समाज को एकजुट करना और व्यापारियों के मुद्दों पर संवाद करना था। कार्यक्रम में खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, उत्तर प्रदेश के विधायक विनय वर्मा और एकेएस विश्वविद्यालय के अनंत कुमार सोनी जैसे कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *