सीतामढ़ी में युवक को अगवा कर पीटा, 6 आरोपी गिरफ्तार:खाते से रुपए ट्रांसफर कराए, दुर्गा पूजा से लौटते समय बदमाशों ने घेरा

सीतामढ़ी में युवक को अगवा कर पीटा, 6 आरोपी गिरफ्तार:खाते से रुपए ट्रांसफर कराए, दुर्गा पूजा से लौटते समय बदमाशों ने घेरा

दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर अगवा करने, मारपीट करने और जबरन रुपए ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मोबाइल और एटीएम कार्ड छीनने के साथ रुपए भी ट्रांसफर कराए गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में करनेश, सूरज, पुरुषोत्तम, हर्ष कुमार समेत 6 शामिल है। सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक को रास्ते में रोककर अगवा कर लिया गया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उससे जबरन रुपए ट्रांसफर कराए गए। सूचना मिलने के बाद डुमरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान मामले में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हनुमान चौक के पास से ले जाने का आरोप पीड़ित कमलेश कुमार के आवेदन के अनुसार, वह रीगा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के रहने वाले हैं। 19 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह अपने मौसी के घर के लोगों के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमान चौक के पास पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि युवक को सड़क से करीब 300 मीटर दूर तालाब के पास ले जाकर मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके पास से 2700 रुपए नकद, मोटोरोला जी85 मोबाइल और एटीएम कार्ड छीन लिया। इसके बाद स्कैनर के माध्यम से रुपए मंगवाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। भाई से मांगे 50 हजार रुपए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके भाई रवि किशन को फोन कर 50 हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद युवक शिवहर में मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर अगवा करने, मारपीट करने और जबरन रुपए ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मोबाइल और एटीएम कार्ड छीनने के साथ रुपए भी ट्रांसफर कराए गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में करनेश, सूरज, पुरुषोत्तम, हर्ष कुमार समेत 6 शामिल है। सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक को रास्ते में रोककर अगवा कर लिया गया था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और उससे जबरन रुपए ट्रांसफर कराए गए। सूचना मिलने के बाद डुमरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान मामले में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हनुमान चौक के पास से ले जाने का आरोप पीड़ित कमलेश कुमार के आवेदन के अनुसार, वह रीगा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव के रहने वाले हैं। 19 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वह अपने मौसी के घर के लोगों के साथ दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान हनुमान चौक के पास पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि युवक को सड़क से करीब 300 मीटर दूर तालाब के पास ले जाकर मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके पास से 2700 रुपए नकद, मोटोरोला जी85 मोबाइल और एटीएम कार्ड छीन लिया। इसके बाद स्कैनर के माध्यम से रुपए मंगवाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। भाई से मांगे 50 हजार रुपए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके भाई रवि किशन को फोन कर 50 हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद युवक शिवहर में मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *