कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव में टेंपो स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 26 साल के युवक अजय कुमार की मौत हो गई। अजय देवराढ़ कला गांव के महेंद्र राम का बेटा था। परिजनों ने बताया कि अजय रोज की तरह देवराढ़ टेंपो स्टैंड पर अपना टेंपो खड़ा करके किसी परिचित से बात कर रहा था। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में गई जान तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अजय सड़क पर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत कुदरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखकर उसे भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। भभुआ सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अजय को हायर सेंटर रेफर किया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव में टेंपो स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 26 साल के युवक अजय कुमार की मौत हो गई। अजय देवराढ़ कला गांव के महेंद्र राम का बेटा था। परिजनों ने बताया कि अजय रोज की तरह देवराढ़ टेंपो स्टैंड पर अपना टेंपो खड़ा करके किसी परिचित से बात कर रहा था। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में गई जान तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अजय सड़क पर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत कुदरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखकर उसे भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। भभुआ सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अजय को हायर सेंटर रेफर किया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

