बेला प्रसादी गांव में भीषण अगलगी:दो किसानों की गौशालाएं जलकर राख, धान व ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत लाखों का नुकसान

बेला प्रसादी गांव में भीषण अगलगी:दो किसानों की गौशालाएं जलकर राख, धान व ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत लाखों का नुकसान

रुपौली थाना क्षेत्र के सिंहपुर दियारा पंचायत के बेला प्रसादी गांव में गुरुवार को आग लग गई। इस घटना में दो किसानों की गौशालाएं जलकर राख हो गईं और एक घर को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार, लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अरुणदेव यादव (55) की गौशाला में आग लगने से धान की फसल, ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य सामान जल गए। बिंदेश्वरी यादव (56) की गौशाला भी पूरी तरह जल गई। आग की तेज लपटों से सुनील यादव के घर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। घटना की सूचना पर रुपौली थाने की पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया। रुपौली थाना क्षेत्र के सिंहपुर दियारा पंचायत के बेला प्रसादी गांव में गुरुवार को आग लग गई। इस घटना में दो किसानों की गौशालाएं जलकर राख हो गईं और एक घर को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार, लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अरुणदेव यादव (55) की गौशाला में आग लगने से धान की फसल, ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य सामान जल गए। बिंदेश्वरी यादव (56) की गौशाला भी पूरी तरह जल गई। आग की तेज लपटों से सुनील यादव के घर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। घटना की सूचना पर रुपौली थाने की पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *