बेगूसराय में ऑर्केस्ट्रा डांस के दौरान फायरिंग, VIDEO:मची भगदड़; कट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बेगूसराय में ऑर्केस्ट्रा डांस के दौरान फायरिंग, VIDEO:मची भगदड़; कट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र स्थित चांदपुरा चितरंजन सार्वजनिक दुर्गा स्थान परिसर में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में फायरिंग से अफरातफरी मच गई। मेले में उमड़ी भीड़ के बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मंच पर डांस के दौरान निकाली पिस्तौल चितरंजन सार्वजनिक दुर्गा स्थान परिसर में दुर्गा मेले के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान मंच पर दो महिला डांसर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर नृत्य कर रही थीं। उन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच भीड़ में शामिल एक युवक आगे आया और कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग करने लगा। गोलियों की आवाज सुनते ही मेला परिसर में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी पकड़े गए युवक की पहचान चांदपुरा भीठा टोल निवासी बैद्यनाथ सिंह के पुत्र जीतू कुमार के रूप में हुई है। एसपी मनीष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नीमा चांदपुरा थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस चितरंजन चौक के पास स्थित दुर्गा स्थान के बगल वाले मैदान में पहुंची तो एक युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूरी रात हुड़दंग करने की ग्रामीणों में चर्चा स्थानीय ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पांच-सात युवकों का एक समूह पूरी रात मेला परिसर में घूमकर हुड़दंग कर रहा था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र स्थित चांदपुरा चितरंजन सार्वजनिक दुर्गा स्थान परिसर में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में फायरिंग से अफरातफरी मच गई। मेले में उमड़ी भीड़ के बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मंच पर डांस के दौरान निकाली पिस्तौल चितरंजन सार्वजनिक दुर्गा स्थान परिसर में दुर्गा मेले के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान मंच पर दो महिला डांसर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर नृत्य कर रही थीं। उन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच भीड़ में शामिल एक युवक आगे आया और कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग करने लगा। गोलियों की आवाज सुनते ही मेला परिसर में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी पकड़े गए युवक की पहचान चांदपुरा भीठा टोल निवासी बैद्यनाथ सिंह के पुत्र जीतू कुमार के रूप में हुई है। एसपी मनीष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर नीमा चांदपुरा थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस चितरंजन चौक के पास स्थित दुर्गा स्थान के बगल वाले मैदान में पहुंची तो एक युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूरी रात हुड़दंग करने की ग्रामीणों में चर्चा स्थानीय ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि पांच-सात युवकों का एक समूह पूरी रात मेला परिसर में घूमकर हुड़दंग कर रहा था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *