सिवनी को मिली चौथी महिला कलेक्टर अंजू कुमार:2017 बैच की आईएएस संभालेंगी जिले की कमान; नेहा मीना का 7 महीने में ट्रांसफर

सिवनी को मिली चौथी महिला कलेक्टर अंजू कुमार:2017 बैच की आईएएस संभालेंगी जिले की कमान; नेहा मीना का 7 महीने में ट्रांसफर

मध्यप्रदेश शासन के प्रशासनिक फेरबदल में 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंजू अरुण कुमार को सिवनी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उपसचिव के पद पर पदस्थ अंजू अरुण कुमार के कार्यभार संभालने के साथ ही सिवनी को लगातार चौथी महिला कलेक्टर मिलेगी। वहीं, निवर्तमान कलेक्टर नेहा मीना का तबादला देवास जिले में किया गया है। सात माह में नेहा मीना का तबादला नेहा मीना ने 13 अप्रैल 2026 को सिवनी कलेक्टर का पदभार संभाला था। लगभग सात माह के कार्यकाल के बाद उनका स्थानांतरण होने से जिले में प्रशासनिक बदलाव चर्चा का विषय बन गया है। उनके कार्यकाल में पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई, पटवारियों की कार्यप्रणाली में सख्ती, आंगनवाड़ी केंद्रों, छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों के निरीक्षण जैसे कदम सामने आए। इन गतिविधियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय जवाबदेही और मैदानी स्तर पर निगरानी पर जोर दिया गया। ऐसे में उनका तबादला प्रशासनिक हलकों और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सिवनी में पिछले कुछ समय से महिला आईएएस अधिकारियों के कलेक्टर बनने का क्रम जारी है। क्षितिज सिंघल के बाद संस्कृति जैन, फिर शीतला पटले और उनके बाद नेहा मीना ने जिले की प्रशासनिक कमान संभाली। अब अंजू अरुण कुमार की नियुक्ति के साथ यह क्रम आगे बढ़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *