सिरसा में सफाई कर्मियों ने आज संगठनों संग बुलाई मीटिंग:प्रधान बोले-सबका समर्थन मिला, कांग्रेस नेता की शिकायत बिना जांच डिस्पोज ऑफ

सिरसा में सफाई कर्मियों ने आज संगठनों संग बुलाई मीटिंग:प्रधान बोले-सबका समर्थन मिला, कांग्रेस नेता की शिकायत बिना जांच डिस्पोज ऑफ

सिरसा जिले में नगर परिषद व नगर पालिका के सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। सफाई कर्मचारियों ने आज वीरवार को जिला वाइज मीटिंग बुलाई है, जिसमें जनसंगठन, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया है। यह मीटिंग दो दिन लगातार होगी। इसके बाद सभी कर्मचारी 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित महापंचायत के लिए कूच करेंगे। यह फैसला सफाईकर्मियों ने कल बुधवार को कई संगठन प्रतिनिधियों के साथ हुई मीटिंग के बाद लिया है। इसके माध्यम से सफाई कर्मी सरकार को अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं कि उनको सभी संगठनों का पूरा समर्थन है और उनकी मांग जायज है। इन दिनों कई संगठन प्रतिनिधि सफाई कर्मियों के ऐलनाबाद-डबवाली, कालांवाली में धरने पर समर्थन देने पहुंच रहे हैं। सिरसा में सांसद से लेकर विधायकों व इनेलो पार्टी की ओर से उनको पूरा समर्थन मिल गया है। मगर सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों के पास कोई रिस्पांस नहीं आया है। सरकार व मंत्री बार-बार मैसेज डालकर जता रहे हैं कि उनकी मांगें मान ली गई है और काम पर लौट जाए। इस पर सफाई कर्मियों का कहना है कि सरकार मांगों को लेकर लिखित लेटर जारी करे। विधायक ने मुख्य सचिव को भेजी कंप्लेंट नोटिस वहीं, सिरसा विधायक गोकुल सेतिया ने भी पोस्ट डालकर आगाह करते हुए कहा है कि सरकार ने हाई कोर्ट के आदेशों की पालना नहीं की। ऐसा काम किया कि जगह-जगह पर कचरा पड़ा हुआ है। इसके लिए मुख्य सचिव को कंप्लेंट नोटिस अपनी तरफ से भेजा है। देखते हैं सरकार कैसे सफाई का काम नहीं करवाती। महिलाएं बोली-पीछे नहीं हटेंगे जिला प्रधान मनोज अठवाल बोले, कोई सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटा है। सभी हड़ताल पर है और एकजुटता के साथ है। महिला सफाई कर्मियों ने ये भी दावा किया कि सरकार व पुलिस के डंडे सहने पड़ें तो भी सहन करेंगे। मगर अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। सरकार कोर्ट के आदेशों को ही नहीं मान रही और स्थायी काम के लिए स्थायी भर्ती किया जाए। बदहाली को लेकर सीएम को सौंपी शिकायत का कागजी निपटान : शर्मा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा, सीएम नायब सिंह सैनी के सिरसा आगमन पर 19 जून 2026 को उन्होंने सिरसा शहर की बदहाली को लेकर व्यापक ज्ञापन सौंपा था। नगर परिषद के अधिकारियों व ठेकेदारों की सांठगांठ की वजह से शहर की तमाम गलियां व सड़के उधेड़ दी गई है। नगर परिषद के गोलमाल की भी जांच का आग्रह किया गया था। पब्लिक हेल्थ विभाग की खामियों के बारे में भी सीएम को ज्ञापन सौंपा था। सीएम को सौंपी इस शिकायत पर कार्रवाई की बजाए अधिकारियों ने उसका कागजी निपटान कर दिया। इस ज्ञापन को जनसंवाद की श्रेणी में लाकर डिस्पोज ऑफ कर दिया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया। ये जवाब मिला एक्शन टेकन रिपोर्ट में नगर परिषद के जेई व एमई की ओर से बताया गया है कि स्ट्रॉम वॉटर प्रोजेक्ट तथा पब्लिक हेल्थ की ओर से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। नगर परिषद द्वारा टूटी सड़कों का अनुमान तैयार किया गया है, जिसकी टेक्नीकल अप्रूवल मिल चुकी है। शीघ्र ही ई-निविदा के माध्यम से टेंडर लगाकर एक वर्ष 5 माह के भीतर इनका निर्माण किया जाएगा। कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा, सीएम को सौंपी शिकायत का जिस प्रकार से कागजी निपटान दर्शाया गया है, जिस प्रकार भ्रष्टाचार के मामलों पर पर्दा डाला गया है। ऐसे में आगामी 12 सितंबर को सिरसा आगमन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अधिकारियों का पूरा चिट्ठा सौंपा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *