गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार देर रात एनकाउंटर में 2 बदमाशों को पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया है। दोनों रात में पुलिस पर पर फायरिंग कर भागने लगे। जहां पुलिस ने घेराबंदी की। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में पता चला है कि यह गैंग चोरी व लूट करता था। पुलिस ने मौके से 2 तमंचे, सोने के जेवरात व 4700 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस पर फायरिंग की एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया बुधवार देर रात अंकुर विहार पुलिस को सूचना मिली कि चौकी डीएलएफ में एक मोहल्ला है सुंदर विहार। जहां 7 सितंबर को एक चोरी की घटना हुई। मुखबिर ने यह सूचना दी कि उसमें शामिल बदमाशों के द्वारा आज कोई घटना अंजाम दी जाएगी। इस सूचना पर थाना अंकुर विहार की पिकेट और जो गश्त थी, वो एक्टिव थी और जगह-जगह हम लोगों ने नाके पे चेकिंग लगा रखी थी। रामलीला मार्ग पर 2 संदिग्ध युवक आते हुए दिखाए दिए। जिन्होंने पुलिस पर देखते ही फायरिंग की और भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पैर में गोली मारकर पकड़ा। दिन में रेकी और रात में चोरी घायलों ने अपना नाम आकिब पुत्र यामीन निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ बताया। जबकि दूसरे ने ध्यान सिंह निवासी भरतना जिला मैनपुरी बताया। दोनों ने बताया कि 2 दिन पहले हमने अंकुर विहार में बंद मकान में चोरी की थी। दिन में हम रेकी करते थे। रात में ताले तोड़कर सारा सामान चोरी करते। एक महीने पहले इन दोनों ने लोनी क्षेत्र में 2 अलग लग महिलाओं से कुंडल व पर्स लूट की घटना भी की थी। आकिब ने बताया कि मैं मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के मडोरा का रहने वाला हूं।

