गांव पीणा में श्री गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर ड्रोन शो कल

गांव पीणा में श्री गुरु रविदास के प्रकाश पर्व पर ड्रोन शो कल

भास्कर न्यूज | जालंधर कैंट के गांव पीणा स्थित फुटबॉल ग्राउंड में 31 अक्टूबर शाम 5.30 बजे श्री गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के बीच हलका इंचार्ज दीपक बाली ने संगतों और क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। दीपक बाली ने कहा कि श्री गुरु रविदास की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणा हैं और उनकी वाणी समानता, भाईचारे, मानवीय एकता, प्रेम व सद्भावना का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व संगत के लिए श्रद्धा का अवसर है और ऐसे धार्मिक-सामाजिक आयोजनों से गुरु साहिब की शिक्षाएं व्यापक स्तर तक पहुंचती हैं, साथ ही युवा पीढ़ी का जुड़ाव अपनी धार्मिक-सामाजिक विरासत से होता है। उन्होंने बताया कि ड्रोन शो का उद्देश्य प्रकाश पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ समर्पित करना तथा संगतों को साझा मंच पर एकत्रित होने का अवसर देना है। उन्होंने परिवार व साथियों सहित आयोजन में शामिल होने की अपील दोहराई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *