उज्जैन | सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, धार्मिक स्थलों के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन परियोजनाओं की कुल प्रस्तावित लागत लगभग 391.08 करोड़ रुपए है। इन विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सोमवार 5 बजे वाल्मीकि धाम में किया जाएगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी के अनुसार इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सिंहस्थ-2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन, सुगम दर्शन, व्यवस्थित पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। प्रमुख विकास कार्य { अंकपात चौराहे से मंगलनाथ तक 2.01 किमी मार्ग का चौड़ीकरण : 98.24 करोड़। { शिप्रा के पूर्वी भाग में 6.1 किमी लंबाई एवं 9 मीटर चौड़ाई की सड़क का निर्माण 82.20 करोड़। { कुशाभाऊ ठाकरे मार्ग से छोटी रपट तक 1.45 किमी सड़क चौड़ीकरण 36.75 करोड़। { भूखी माता मंदिर परिसर एवं संबंधित अधोसंरचना का विकास 118.16 करोड़। { अमृत द्वार (लगभग 120 फीट चौड़ाई एवं 44 फीट ऊंचाई) का निर्माण 19.50 करोड़। { पंचजन्य द्वार का निर्माण 21.65 करोड़। { सिद्धवट मंदिर पर क्यू एरिया, निकास क्षेत्र, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक भवनों, शौचालय तथा चेंजिंग रूम आदि का विस्तार 14.58 करोड़ रु.।

