पानीपत में मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, तीन घायल:भाऊपुर गांव के पास हुआ हादसा, काम कर घर लौट रहे थे नौ मजदूर

पानीपत में मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, तीन घायल:भाऊपुर गांव के पास हुआ हादसा, काम कर घर लौट रहे थे नौ मजदूर

पानीपत के भाऊपुर गांव की कंबल फैक्टरी में काम करके घर लौट रहे मजदूरों का टेंपो रविवार को गांव के पास ही पलट गया। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए, जिनमें मुन्ना की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल सन्नी समेत अन्य मजदूरों को भी चोटें आई हैं। सभी मजदूर काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। नौ मजदूरों को लेकर फैक्टरी से निकला था टेंपो मजदूर सन्नी ने बताया कि वे भाऊपुर स्थित लिवासा कंपनी की कंबल फैक्टरी में काम करते हैं। मजदूरों को फैक्टरी लाने और वापस घर छोड़ने के लिए टेंपो लगाया हुआ है। रोजाना करीब 12 मजदूर इसी टेंपो से आते-जाते हैं। रविवार को छुट्टी और काम की स्थिति के चलते नौ मजदूर ही टेंपो में सवार थे। काम खत्म होने के बाद सभी कुलदीप नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। आगे चल रही गाड़ी के कट मारने से बिगड़ा संतुलन मजदूरों के अनुसार, टेंपो भाऊपुर के पास पहुंचा तो आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक कट मार दिया। आरोप है कि इसी दौरान टेंपो चालक का ध्यान भटकने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। टेंपो में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। इनमें मुन्ना की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। फोन में व्यस्त था ड्राइवर मजदूरों ने चालक पर फोन में व्यस्त रहने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि चालक अक्सर वाहन चलाते समय फोन पर व्यस्त रहता है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे से फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है। वहीं, रात तक भी मामले की सूचना या शिकायात पुलिस को नहीं दी गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *