सावन गीतों पर थिरकीं महिलाएं, तीज क्वीन का हुआ चयन:पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

सावन गीतों पर थिरकीं महिलाएं, तीज क्वीन का हुआ चयन:पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

हरियाली तीज के मौके पर शहर में महिलाओं के लिए कई आयोजन हुए। कहीं सावन गीतों और नृत्य ने माहौल को रंगीन बनाया तो कहीं मेहंदी, रैंप वॉक और तीज क्वीन जैसी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज के उत्सव का आनंद लिया। पश्चिम अर्जुन नगर स्थित स्पाइस अरोमा रेस्टोरेंट में रचनात्यम ग्रुप की ओर से हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डांस, मेहंदी, रैंप वॉक, बेस्ट आउटफिट और मिस/मिसेज हरियाली तीज प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि डॉ. नीलम रावत और डॉ. नीलम सिंह रहीं। निर्णायक मंडल में नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की डायरेक्टर अलका सिंह शर्मा, डॉ. पिंकी भारद्वाज और ब्लॉगर प्रिया सागर शामिल रहीं। हरियाली तीज का खिताब रचना ने जीता। सर्वश्रेष्ठ परिधान में नेहा, मेहंदी में अनीता, राखी व अंजलि, रैंप वॉक में सीमा और डांस में पारुल विजेता रहीं। विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। आयोजन वर्षा मिश्रा और ईशान मित्तल ने किया। जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी हरियाली तीज महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सावन और देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं, गेम्स और लक्की ड्रॉ में महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। तीन हरियाली तीज क्वीन का चयन किया गया। कार्यक्रम में शांतिनाथ महिला मंडल और स्वास्तिक महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। पूजा जैन ने मंच संचालन किया। आयोजन में रुचि जैन, नीतिका जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले और मंत्री दीपक जैन व बौबी भाई ने भी सहयोग किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *