सहरसा में राज्यरानी एक्सप्रेस से 14 KG गांजा बरामद:वैशाली एक्सप्रेस के इलेक्ट्रिक बॉक्स से 25 बोतल शराब भी जब्त

सहरसा में राज्यरानी एक्सप्रेस से 14 KG गांजा बरामद:वैशाली एक्सप्रेस के इलेक्ट्रिक बॉक्स से 25 बोतल शराब भी जब्त

सहरसा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ ने दो अलग-अलग ट्रेनों से भारी मात्रा में गांजा और विदेशी शराब जब्त की। इस कार्रवाई में राज्यरानी एक्सप्रेस से 14.02 किलो गांजा और वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच से 18.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त मादक पदार्थ और शराब की कुल अनुमानित कीमत 7 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आरपीएफ के अनुसार, 30 अगस्त को रेल मदद के माध्यम से ट्रेन संख्या 15509 में एक लावारिस बैग की संदिग्ध स्थिति की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सहरसा आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय, उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा और आरक्षी संजय कुमार को तत्काल ट्रेन की जांच का निर्देश दिया। मादक पदार्थ की आशंका पर उत्पाद विभाग सहरसा को भी सूचित किया गया। ट्रेन के सहरसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचने के बाद कोच संख्या डी-04 की तलाशी ली गई। जांच के दौरान लावारिस बैग से 14.02 किलो गांजा बरामद हुआ। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गांजा जब्त कर लिया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। ट्रेन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया दूसरी कार्रवाई में, अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर से गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15566 वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। इस सूचना के बाद पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने मानसी से ललितग्राम के बीच तैनात आरपीएफ मार्ग रक्षण दल को अलर्ट कर ट्रेन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। ट्रेन रात करीब 11:14 बजे सहरसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची। मार्ग रक्षण दल की निशानदेही पर जनरल कोच संख्या 255975/सी के छत पर लगे इलेक्ट्रिक बॉक्स की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रॉयल स्टैग ब्रांड की विदेशी शराब की 25 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 18.75 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। आरपीएफ ने शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग सहरसा के हवाले कर दिया है। दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सहरसा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ ने दो अलग-अलग ट्रेनों से भारी मात्रा में गांजा और विदेशी शराब जब्त की। इस कार्रवाई में राज्यरानी एक्सप्रेस से 14.02 किलो गांजा और वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच से 18.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त मादक पदार्थ और शराब की कुल अनुमानित कीमत 7 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आरपीएफ के अनुसार, 30 अगस्त को रेल मदद के माध्यम से ट्रेन संख्या 15509 में एक लावारिस बैग की संदिग्ध स्थिति की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सहरसा आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय, उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा और आरक्षी संजय कुमार को तत्काल ट्रेन की जांच का निर्देश दिया। मादक पदार्थ की आशंका पर उत्पाद विभाग सहरसा को भी सूचित किया गया। ट्रेन के सहरसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचने के बाद कोच संख्या डी-04 की तलाशी ली गई। जांच के दौरान लावारिस बैग से 14.02 किलो गांजा बरामद हुआ। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गांजा जब्त कर लिया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। ट्रेन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया दूसरी कार्रवाई में, अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर से गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 15566 वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। इस सूचना के बाद पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने मानसी से ललितग्राम के बीच तैनात आरपीएफ मार्ग रक्षण दल को अलर्ट कर ट्रेन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। ट्रेन रात करीब 11:14 बजे सहरसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची। मार्ग रक्षण दल की निशानदेही पर जनरल कोच संख्या 255975/सी के छत पर लगे इलेक्ट्रिक बॉक्स की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रॉयल स्टैग ब्रांड की विदेशी शराब की 25 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 18.75 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। आरपीएफ ने शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग सहरसा के हवाले कर दिया है। दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *