डीडवाना में दीपावली मेंटेनेंस के लिए 2 दिन बिजली कटेगी:24-25 अक्टूबर को सुबह 7 से 10 बजे तक सप्लाई बंद, शहर-गांव में असर

डीडवाना में दीपावली मेंटेनेंस के लिए 2 दिन बिजली कटेगी:24-25 अक्टूबर को सुबह 7 से 10 बजे तक सप्लाई बंद, शहर-गांव में असर

डीडवाना शहर और ग्रामीण इलाकों में दीपावली मेंटेनेंस के लिए दो दिन बिजली कटौती होगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय डीडवाना ने बताया कि 24 और 25 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कटौती डीडवाना उपखंड के 132 केवी जीएसएस से जुड़े सभी 33 केवी फीडरों और 33/11 केवी जीएसएस के गांवों में होगी। डीडवाना शहर के सभी बिजली उपभोक्ता और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के कनेक्शन भी तीन घंटे तक प्रभावित रहेंगे। निगम ने साफ किया है कि इस मेंटेनेंस के दौरान डीडवाना का रीको औद्योगिक क्षेत्र बिजली कटौती से मुक्त रहेगा। यहां बिजली सप्लाई जारी रहेगी। यह काम दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *