सर्वाइकल से परेशान था रोशन,आखिरी बार पुल पर दिखा था’:भाई ने अपहरण कर हत्या की जताई आशंका; कहा- किसी से दुश्मनी नहीं थी, महिला के बारे में पता नहीं

सर्वाइकल से परेशान था रोशन,आखिरी बार पुल पर दिखा था’:भाई ने अपहरण कर हत्या की जताई आशंका; कहा- किसी से दुश्मनी नहीं थी, महिला के बारे में पता नहीं

समस्तीपुर के केवश निजामत गांव से लापता रोशन कुमार की मौत का मामला अब तक रहस्य बना हुआ है। शव 8 अक्टूबर को बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में मिला था। उसकी डेड बॉडी से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक महिला की लाश भी मिली थी। जिसकी पहचान 26 साल की फूलवती देवी के रूप में की गई। उसके हाथ पर खुद का और रुदल सहनी नाम का टैटू था। हालांकि, फूलमती देवी कहां की रहने वाली थी, ये जानकारी नहीं मिली है। ये भी क्लियर नहीं हुआ है कि रोशन से उसका क्या संबंध था, दोनों की लाश एक साथ कैसे मिली। पुलिस अब तक की जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है। वहीं, रोशन के भाई राजीव कुमार ने साजिश के तहत अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। शुक्रवार को बेगूसराय में पोस्टमार्टम के बाद रोशन के शव का मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…
भाई का दावा- दबाव में बाइक पर बैठा दिखा था रोशन राजीव कुमार ने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे भाई घर से निकला था। भूषण चौक स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर बीच में बैठे होने की बात सामने आई थी। फुटेज देखने से ऐसा लग रहा था कि रोशन दबाव में है और उसे जबरन ले जाया जा रहा है। इसी आधार पर उन्होंने अपहरण के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। डेड बॉडी पर जख्म के निशान भी मिले हैं। हालांकि, परिवार को किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं है, जिससे दुश्मनी रही हो। वह गांव-गांव घूमकर मसाला बेचता था और उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। महिला के हाथ पर लिखा है ‘रुदल सहनी’ रोशन के शव से करीब 200 मीटर दूर मिली महिला की लाश ने मामले को उलझा दिया है। राजीव ने बताया कि जानकारी मिली है कि महिला के हाथ पर ‘रुदल सहनी’ नाम का टैटू बना हुआ है। रुदल सहनी उनके गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी गांव में सुरक्षित हैं। ऐसे में महिला की पहचान और रोशन की मौत से उसके संभावित संबंध की जांच अहम हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने महिला की पहचान और दोनों शवों के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सर्वाइकल की समस्या से परेशान था रोशन गांव के लोगों के मुताबिक, रोशन पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहता था। वह सर्वाइकल की समस्या से परेशान था। उसने आखिरी बार अपने फुफेरे भाई से करीब 25 मिनट तक फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उसने बीमारी के कारण परेशान रहने की बात कही थी। वह कभी-कभी अपने परिजनों को उदास करने वाले संदेश भी भेजता था। इसी आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका पर भी जांच कर रही है। हालांकि, बीमारी और मानसिक तनाव की जानकारी अपने आप में आत्महत्या की पुष्टि नहीं करती। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों से ही स्पष्ट हो सकेगी। पटपरा पुल पर आखिरी बार देखे जाने की बात आई सामने पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि रोशन के मोबाइल का आखिरी लोकेशन अंगारघाट तक मिला था। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। जांच के दौरान यह जानकारी भी मिली कि रोशन को जानने वाले एक व्यक्ति ने उसे पटपरा गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल पर अकेले देखा था। पुल पर आखिरी बार देखे जाने की जानकारी के आधार पर पुलिस नदी में कूदने की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि, रोशन नदी में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। आधार कार्ड से हुई शव की पहचान पुलिस के अनुसार, रोशन के शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई थी। अब तक की जांच में हत्या के पक्ष में कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है। हालांकि, केवल आधार कार्ड मिलने के आधार पर हत्या की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ‘सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति रोशन नहीं है’ मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बेगूसराय में कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को समझने में मदद मिलेगी। पीड़ित परिवार को आवेदन देने के लिए कहा गया है। अगर किसी व्यक्ति पर संदेह है या कोई महत्वपूर्ण जानकारी है, तो आवेदन के आधार पर उसकी जांच की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि भूषण चौक की जिस दुकान के सीसीटीवी फुटेज में रोशन को देखे जाने की बात कही जा रही थी, फुटेज में दिख रहा व्यक्ति रोशन नहीं, बल्कि कोई दूसरा व्यक्ति है। पुलिस फिलहाल उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। रोशन की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश है। इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। समस्तीपुर के केवश निजामत गांव से लापता रोशन कुमार की मौत का मामला अब तक रहस्य बना हुआ है। शव 8 अक्टूबर को बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में मिला था। उसकी डेड बॉडी से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक महिला की लाश भी मिली थी। जिसकी पहचान 26 साल की फूलवती देवी के रूप में की गई। उसके हाथ पर खुद का और रुदल सहनी नाम का टैटू था। हालांकि, फूलमती देवी कहां की रहने वाली थी, ये जानकारी नहीं मिली है। ये भी क्लियर नहीं हुआ है कि रोशन से उसका क्या संबंध था, दोनों की लाश एक साथ कैसे मिली। पुलिस अब तक की जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है। वहीं, रोशन के भाई राजीव कुमार ने साजिश के तहत अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। शुक्रवार को बेगूसराय में पोस्टमार्टम के बाद रोशन के शव का मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…
भाई का दावा- दबाव में बाइक पर बैठा दिखा था रोशन राजीव कुमार ने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे भाई घर से निकला था। भूषण चौक स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर बीच में बैठे होने की बात सामने आई थी। फुटेज देखने से ऐसा लग रहा था कि रोशन दबाव में है और उसे जबरन ले जाया जा रहा है। इसी आधार पर उन्होंने अपहरण के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। डेड बॉडी पर जख्म के निशान भी मिले हैं। हालांकि, परिवार को किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं है, जिससे दुश्मनी रही हो। वह गांव-गांव घूमकर मसाला बेचता था और उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। महिला के हाथ पर लिखा है ‘रुदल सहनी’ रोशन के शव से करीब 200 मीटर दूर मिली महिला की लाश ने मामले को उलझा दिया है। राजीव ने बताया कि जानकारी मिली है कि महिला के हाथ पर ‘रुदल सहनी’ नाम का टैटू बना हुआ है। रुदल सहनी उनके गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी गांव में सुरक्षित हैं। ऐसे में महिला की पहचान और रोशन की मौत से उसके संभावित संबंध की जांच अहम हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने महिला की पहचान और दोनों शवों के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सर्वाइकल की समस्या से परेशान था रोशन गांव के लोगों के मुताबिक, रोशन पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहता था। वह सर्वाइकल की समस्या से परेशान था। उसने आखिरी बार अपने फुफेरे भाई से करीब 25 मिनट तक फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उसने बीमारी के कारण परेशान रहने की बात कही थी। वह कभी-कभी अपने परिजनों को उदास करने वाले संदेश भी भेजता था। इसी आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका पर भी जांच कर रही है। हालांकि, बीमारी और मानसिक तनाव की जानकारी अपने आप में आत्महत्या की पुष्टि नहीं करती। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों से ही स्पष्ट हो सकेगी। पटपरा पुल पर आखिरी बार देखे जाने की बात आई सामने पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि रोशन के मोबाइल का आखिरी लोकेशन अंगारघाट तक मिला था। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। जांच के दौरान यह जानकारी भी मिली कि रोशन को जानने वाले एक व्यक्ति ने उसे पटपरा गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल पर अकेले देखा था। पुल पर आखिरी बार देखे जाने की जानकारी के आधार पर पुलिस नदी में कूदने की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि, रोशन नदी में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। आधार कार्ड से हुई शव की पहचान पुलिस के अनुसार, रोशन के शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई थी। अब तक की जांच में हत्या के पक्ष में कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है। हालांकि, केवल आधार कार्ड मिलने के आधार पर हत्या की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ‘सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति रोशन नहीं है’ मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बेगूसराय में कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को समझने में मदद मिलेगी। पीड़ित परिवार को आवेदन देने के लिए कहा गया है। अगर किसी व्यक्ति पर संदेह है या कोई महत्वपूर्ण जानकारी है, तो आवेदन के आधार पर उसकी जांच की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि भूषण चौक की जिस दुकान के सीसीटीवी फुटेज में रोशन को देखे जाने की बात कही जा रही थी, फुटेज में दिख रहा व्यक्ति रोशन नहीं, बल्कि कोई दूसरा व्यक्ति है। पुलिस फिलहाल उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। रोशन की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश है। इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *