समस्तीपुर में फ्लिपकार्ट स्टोर में लूट करने वाला गिरफ्तार:डेढ़ लाख में 18 हजार रुपए हुए बरामद, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

समस्तीपुर में फ्लिपकार्ट स्टोर में लूट करने वाला गिरफ्तार:डेढ़ लाख में 18 हजार रुपए हुए बरामद, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

समस्तीपुर में फ्लिपकार्ट कंपनी के स्टोर में लूट हुई थी। मामले में सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड-6 निवासी बिरजू कुमार महतो के बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूट की राशि में से 18 हजार रुपए बरामद किए हैं। सदर डीएसपी सतीश सुमन ने कहा कि एसआईटी लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरन मनीष को गंगापुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। लूट मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव के पास हुई थी। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस डीएसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान मनीष ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके बताए अनुसार पुलिस ने लूट की रकम में उसके हिस्से से मिले 18 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में हुई लूट की अन्य घटनाओं में उसकी भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है। डेढ़ लाख रुपए नगद लूटे थे पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की देर शाम बाइक सवार बदमाश हरपुर एलौथ गांव स्थित फ्लिपकार्ट के स्टोर पर पहुंचे थे। बदमाशों ने स्टोर में धावा बोलकर वहां मौजूद कर्मियों को निशाना बनाया और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर लूट में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार मनीष को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समस्तीपुर में फ्लिपकार्ट कंपनी के स्टोर में लूट हुई थी। मामले में सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड-6 निवासी बिरजू कुमार महतो के बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लूट की राशि में से 18 हजार रुपए बरामद किए हैं। सदर डीएसपी सतीश सुमन ने कहा कि एसआईटी लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरन मनीष को गंगापुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। लूट मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव के पास हुई थी। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस डीएसपी के अनुसार, पूछताछ के दौरान मनीष ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके बताए अनुसार पुलिस ने लूट की रकम में उसके हिस्से से मिले 18 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में हुई लूट की अन्य घटनाओं में उसकी भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है। डेढ़ लाख रुपए नगद लूटे थे पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की देर शाम बाइक सवार बदमाश हरपुर एलौथ गांव स्थित फ्लिपकार्ट के स्टोर पर पहुंचे थे। बदमाशों ने स्टोर में धावा बोलकर वहां मौजूद कर्मियों को निशाना बनाया और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर लूट में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार मनीष को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *