भागलपुर में बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को निजी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। इसका उद्देश्य समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रक्तदान शिविर के माध्यम से बैंककर्मियों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील भी की। बैंककर्मियों के स्वास्थ्य की भी हुई जांच रक्तदान शिविर के साथ क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। ग्राम सभाओं के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के अधीन सभी शाखाओं में ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीणों, बैंक ग्राहकों और आम नागरिकों को भ्रष्टाचार उन्मूलन, पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण के महत्व की जानकारी दी जा रही है। साथ ही बैंकिंग सेवाओं में ईमानदारी और जवाबदेही की भूमिका पर भी चर्चा की जा रही है। नागरिकों को सतर्कता के प्रति जागरूक करना उद्धेश्य बिहार ग्रामीण बैंक का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और नागरिकों को सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। बैंक के अनुसार, ईमानदारी, पारदर्शिता और सामाजिक सहभागिता से ही जिम्मेदार एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। भागलपुर में बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को निजी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। इसका उद्देश्य समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रक्तदान शिविर के माध्यम से बैंककर्मियों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील भी की। बैंककर्मियों के स्वास्थ्य की भी हुई जांच रक्तदान शिविर के साथ क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। ग्राम सभाओं के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के अधीन सभी शाखाओं में ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीणों, बैंक ग्राहकों और आम नागरिकों को भ्रष्टाचार उन्मूलन, पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण के महत्व की जानकारी दी जा रही है। साथ ही बैंकिंग सेवाओं में ईमानदारी और जवाबदेही की भूमिका पर भी चर्चा की जा रही है। नागरिकों को सतर्कता के प्रति जागरूक करना उद्धेश्य बिहार ग्रामीण बैंक का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और नागरिकों को सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। बैंक के अनुसार, ईमानदारी, पारदर्शिता और सामाजिक सहभागिता से ही जिम्मेदार एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

