शेखपुरा में काली पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और छठ घाटों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई। एसडीओ ने संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और खतरनाक जगहों पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। एसडीओ ने अधिकारियों को गहरे और संवेदनशील छठ घाटों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा। जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग कराने और खतरे वाले स्थानों पर लाल झंडे लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालु सतर्क रह सकें। संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा गया, जिससे आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। देखें, मौके से आई तस्वीरें… घाटों पर रोशनी, पेयजल और चेंजिंग रूम की व्यवस्था छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की साफ-सफाई समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित बिजली व्यवस्था और जरूरत के अनुसार साउंड सिस्टम लगाने को कहा गया। इसके साथ ही चेंजिंग रूम बनाने और टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। घाटों पर फ्लैक्स और सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए CCTV और कंट्रोल रूम छठ के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रमुख घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश भी दिया गया। एसडीओ ने अधिकारियों से सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था प्रभावी रखने को कहा, ताकि भीड़ प्रबंधन में परेशानी न हो। धार्मिक आयोजनों की सूचना प्रशासन को देनी होगी एसडीओ प्रियंका कुमारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों और नगर कार्यपालक पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जागरण और धार्मिक आयोजनों की जानकारी प्रशासन को देने को कहा। इससे सुरक्षा व्यवस्था तय करने, दंडाधिकारियों की तैनाती करने और संभावित समस्याओं का पहले से समाधान करने में मदद मिलेगी। सभी थानाध्यक्षों को बैठक करने का निर्देश एसडीओ ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में काली पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक करने तथा आयोजनों और व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी जुटाने का निर्देश दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पर्व से पहले तैयारियां पूरी करने को कहा गया। बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी, बीडीओ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सीओ, थानाध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। शेखपुरा में काली पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और छठ घाटों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई। एसडीओ ने संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों की तैनाती, प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और खतरनाक जगहों पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। एसडीओ ने अधिकारियों को गहरे और संवेदनशील छठ घाटों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा। जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग कराने और खतरे वाले स्थानों पर लाल झंडे लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालु सतर्क रह सकें। संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा गया, जिससे आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। देखें, मौके से आई तस्वीरें… घाटों पर रोशनी, पेयजल और चेंजिंग रूम की व्यवस्था छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की साफ-सफाई समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित बिजली व्यवस्था और जरूरत के अनुसार साउंड सिस्टम लगाने को कहा गया। इसके साथ ही चेंजिंग रूम बनाने और टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। घाटों पर फ्लैक्स और सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए CCTV और कंट्रोल रूम छठ के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रमुख घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश भी दिया गया। एसडीओ ने अधिकारियों से सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था प्रभावी रखने को कहा, ताकि भीड़ प्रबंधन में परेशानी न हो। धार्मिक आयोजनों की सूचना प्रशासन को देनी होगी एसडीओ प्रियंका कुमारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों और नगर कार्यपालक पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जागरण और धार्मिक आयोजनों की जानकारी प्रशासन को देने को कहा। इससे सुरक्षा व्यवस्था तय करने, दंडाधिकारियों की तैनाती करने और संभावित समस्याओं का पहले से समाधान करने में मदद मिलेगी। सभी थानाध्यक्षों को बैठक करने का निर्देश एसडीओ ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में काली पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक करने तथा आयोजनों और व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी जुटाने का निर्देश दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पर्व से पहले तैयारियां पूरी करने को कहा गया। बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी, बीडीओ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सीओ, थानाध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

