शेखपुरा में 33,956 लोगों की स्वास्थ्य जांच:घर-घर पहुंच रही आशा और एएनएम, डायबिटीज-बीपी और कैंसर की हो रही जांच

शेखपुरा में 33,956 लोगों की स्वास्थ्य जांच:घर-घर पहुंच रही आशा और एएनएम, डायबिटीज-बीपी और कैंसर की हो रही जांच

शेखपुरा में राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। जिले में अब तक 33,956 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान का उद्देश्य बीमारियों की समय पर पहचान, स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह और जरूरतमंद लोगों को उपचार से जोड़ना है। स्वास्थ्यकर्मी घरों और समुदायों में पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। डायबिटीज और बीपी समेत कई रोगों की जांच स्क्रीनिंग के दौरान डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर और सीओपीडी जैसे गैर-संचारी रोगों की जांच की जा रही है। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल जाने की परेशानी हो रही कम अभियान की खासियत यह है कि लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए बार-बार अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। स्वास्थ्यकर्मी खुद उनके घर और समुदाय तक पहुंच रहे हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्वास्थ्य केंद्र तक आसानी से नहीं पहुंच पाने वाले लोगों को विशेष लाभ मिल रहा है। लक्षण मिलने पर इलाज से जोड़ा जा रहा जांच के दौरान बीमारी के लक्षण या जोखिम मिलने पर संबंधित व्यक्ति को स्वास्थ्य सलाह दी जा रही है। जरूरत के अनुसार आगे की जांच और इलाज के लिए उसे उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थान से जोड़ा जा रहा है। अभियान का लक्ष्य केवल स्क्रीनिंग तक सीमित न रहकर ‘जांच से इलाज तक’ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों की निगरानी में अभियान अभियान के नोडल पदाधिकारी जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. नौशाद आलम गतिविधियों की निगरानी और समन्वय कर रहे हैं। जिला एफएलसी प्रभाष पांडेय और जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयाशंकर निधि अभियान के संचालन में आवश्यक सहयोग कर रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार की निगरानी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभियान को गति दे रही हैं। तंबाकू और नशे से दूर रहने की अपील स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को तंबाकू और नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ओरल कैंसर और सीओपीडी जैसी बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर समय पर उपचार और नियंत्रण संभव है। स्वास्थ्य टीम का सहयोग करने की अपील जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीम का सहयोग करें और अपनी स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं। अभियान के जरिए अधिक से अधिक योग्य लोगों तक पहुंचने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। शेखपुरा में राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। जिले में अब तक 33,956 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान का उद्देश्य बीमारियों की समय पर पहचान, स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह और जरूरतमंद लोगों को उपचार से जोड़ना है। स्वास्थ्यकर्मी घरों और समुदायों में पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। डायबिटीज और बीपी समेत कई रोगों की जांच स्क्रीनिंग के दौरान डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर और सीओपीडी जैसे गैर-संचारी रोगों की जांच की जा रही है। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल जाने की परेशानी हो रही कम अभियान की खासियत यह है कि लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए बार-बार अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। स्वास्थ्यकर्मी खुद उनके घर और समुदाय तक पहुंच रहे हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्वास्थ्य केंद्र तक आसानी से नहीं पहुंच पाने वाले लोगों को विशेष लाभ मिल रहा है। लक्षण मिलने पर इलाज से जोड़ा जा रहा जांच के दौरान बीमारी के लक्षण या जोखिम मिलने पर संबंधित व्यक्ति को स्वास्थ्य सलाह दी जा रही है। जरूरत के अनुसार आगे की जांच और इलाज के लिए उसे उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थान से जोड़ा जा रहा है। अभियान का लक्ष्य केवल स्क्रीनिंग तक सीमित न रहकर ‘जांच से इलाज तक’ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों की निगरानी में अभियान अभियान के नोडल पदाधिकारी जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. नौशाद आलम गतिविधियों की निगरानी और समन्वय कर रहे हैं। जिला एफएलसी प्रभाष पांडेय और जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयाशंकर निधि अभियान के संचालन में आवश्यक सहयोग कर रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार की निगरानी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभियान को गति दे रही हैं। तंबाकू और नशे से दूर रहने की अपील स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को तंबाकू और नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ओरल कैंसर और सीओपीडी जैसी बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर समय पर उपचार और नियंत्रण संभव है। स्वास्थ्य टीम का सहयोग करने की अपील जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीम का सहयोग करें और अपनी स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं। अभियान के जरिए अधिक से अधिक योग्य लोगों तक पहुंचने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *