हरदोई में घुसे 5 मगरमच्छ, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से खदेड़ा:सुखेता नाले से निकले मगरमच्छ, चार गन्ने के खेत में घुसे; वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

हरदोई में घुसे 5 मगरमच्छ, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से खदेड़ा:सुखेता नाले से निकले मगरमच्छ, चार गन्ने के खेत में घुसे; वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

हरदोई में शनिवार रात करीब 7:30 बजे एक साथ पांच मगरमच्छ घुस आए। मगरमच्छ सुखेता नाले से निकलकर गांव की सीमा में पहुंचे थे। गांव में एक साथ इतने मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इन दिनों बाढ़ के पानी के कारण सुखेता नाला उफान पर है। मामला शाहाबाद ब्लॉक के हुसेपुर करमाया गांव का है। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीणों ने खदेड़ा ग्रामीणों के मुताबिक, नाले से निकले पांच मगरमच्छों में दो बड़े और तीन छोटे थे। मगरमच्छों के गांव में पहुंचने की सूचना तेजी से फैल गई। इसके बाद इमरान, ममनून, गयासुद्दीन, जाहिर, टिक, शब्बन, मोहम्मद यूसुफ, राजकुमार और रियाज समेत कई ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ देखकर मगरमच्छ इधर-उधर भागने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें गांव की आबादी से दूर खदेड़ने का प्रयास चलता रहा। चार मगरमच्छ गन्ने के खेत में घुसे रात करीब 9 बजे चार मगरमच्छ पास के गन्ने के खेत में चले गए। वहीं एक मगरमच्छ झाड़ियों और अंधेरे के बीच गायब हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने टॉर्च और लाठी-डंडों की मदद से गन्ने के खेत में मगरमच्छों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। गांव के इमरान ने तत्काल वन विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी। वन विभाग के न पहुंचने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद रात में वन विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। गन्ने के खेत में मगरमच्छों के छिपे होने की आशंका के चलते ग्रामीणों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत से निकलकर मगरमच्छ कभी भी मवेशियों या बच्चों के लिए खतरा बन सकते हैं। उन्होंने वन विभाग से तत्काल गांव में सर्च ऑपरेशन चलाने और मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़कर उचित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *