कासगंज में खड़ी क्रेटा से टकराई बाइक, युवक घायल:बाइक मोड़ पर हुई अनियंत्रित, नशे में होने की आशंका

कासगंज में खड़ी क्रेटा से टकराई बाइक, युवक घायल:बाइक मोड़ पर हुई अनियंत्रित, नशे में होने की आशंका

कासगंज में सोरों गेट चौकी के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़ी क्रेटा कार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय अमन भारद्वाज घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी अशोक नगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला कासगंज कोतवाली क्षेत्र का है। मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र राजपूत के मुताबिक, पुलिस को गश्त के दौरान हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर घायल की पहचान पाल नगर, गंगेश्वर कॉलोनी निवासी अमन भारद्वाज के रूप में हुई। अमन काले रंग की पल्सर एनएस-200 बाइक से कासगंज बस स्टैंड से सोरों की तरफ जा रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाइक की रफ्तार तेज थी। सोरों गेट चौकी के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेटा कार से टकरा गई। पुलिस को चालक के नशे में होने की भी आशंका है। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज हादसे के बाद अमन को इलाज के लिए सीएचसी अशोक नगर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुरुआती जांच में उसके शरीर पर कोई गंभीर बाहरी चोट नहीं मिली है। दोनों वाहनों की जानकारी जुटाई पुलिस के मुताबिक, बाइक पल्सर एनएस-200 (DL5SBP3198) आयुष कुमार पुत्र जितेंद्र सिंह, निवासी तिहार विलेज, तिलक नगर, नई दिल्ली के नाम है। वहीं, सड़क किनारे खड़ी क्रेटा कार का नंबर UP37J4720 है। वहीं हादसे की सूचना अमन के परिजनों को दे दी गई थी। परिजन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था सामान्य है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *