जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की पइन (पानी का चैनल) में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलबीघा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक के बेटे नीतेश कुमार ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र प्रसाद सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि वे गांव से करीब 500 मीटर दूर पूरब दिशा में बनी पइन की तरफ गए थे। आशंका है कि उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला ग्रामीणों ने जब पइन में किसी को डूबा देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार और दूसरे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पानी से बाहर निकाला, जिसकी पहचान राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की पइन (पानी का चैनल) में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलबीघा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक के बेटे नीतेश कुमार ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र प्रसाद सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि वे गांव से करीब 500 मीटर दूर पूरब दिशा में बनी पइन की तरफ गए थे। आशंका है कि उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला ग्रामीणों ने जब पइन में किसी को डूबा देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार और दूसरे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पानी से बाहर निकाला, जिसकी पहचान राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

