शेखपुरा-छठ से पहले टाटी नदी की सफाई शुरू:पूर्व विधायक के नेतृत्व में अभियान, नाव से निकाली जा रही जलकुंभी; युवाओं ने संभाली कमा

शेखपुरा-छठ से पहले टाटी नदी की सफाई शुरू:पूर्व विधायक के नेतृत्व में अभियान, नाव से निकाली जा रही जलकुंभी; युवाओं ने संभाली कमा

शेखपुरा के सदर प्रखंड स्थित हथियावां गांव में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को टाटी नदी से जलकुंभी निकालने और छठ घाटों की सफाई का अभियान शुरू किया गया। पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने सफाई की जिम्मेदारी संभाली। इसके लिए नाव की भी व्यवस्था की गई है। कम बारिश से नदी में फैल गई जलकुंभी इस साल कम बारिश होने के कारण टाटी नदी में तेज धार नहीं चली। इससे नदी की सतह पर बड़े पैमाने पर जलकुंभी फैल गई है। इसे हटाने के लिए युवाओं ने नाव की मदद से सफाई शुरू की है। अभियान का उद्देश्य छठ से पहले नदी और घाटों को साफ-सुथरा बनाना है। दुर्गा पूजा समिति और सूर्य मंदिर के स्वयंसेवक भी जुटे सफाई अभियान में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और सूर्य मंदिर से जुड़े स्वयंसेवक भी हिस्सा ले रहे हैं। युवाओं ने नदी से जलकुंभी निकालने के साथ छठ घाटों की सफाई भी शुरू कर दी है। रविवार सुबह शुरू हुआ काम देर शाम तक जारी रहा। पानी कम हुआ तो बाहर से भरने की होगी व्यवस्था युवाओं ने बताया कि बरसात के आखिरी दिनों में हुई बारिश से नदी में फिलहाल पानी उपलब्ध है। हालांकि, छठ के समय पानी कम होने की स्थिति को देखते हुए बाहर से पानी भरने की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। ग्रामीणों से सफाई अभियान में शामिल होने की अपील पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने गांव के लोगों से भी सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी जलकुंभी हटाने और घाटों की सफाई का काम लगातार जारी रहेगा, ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान परेशानी नहीं हो। शेखपुरा के सदर प्रखंड स्थित हथियावां गांव में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को टाटी नदी से जलकुंभी निकालने और छठ घाटों की सफाई का अभियान शुरू किया गया। पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में गांव के युवाओं ने सफाई की जिम्मेदारी संभाली। इसके लिए नाव की भी व्यवस्था की गई है। कम बारिश से नदी में फैल गई जलकुंभी इस साल कम बारिश होने के कारण टाटी नदी में तेज धार नहीं चली। इससे नदी की सतह पर बड़े पैमाने पर जलकुंभी फैल गई है। इसे हटाने के लिए युवाओं ने नाव की मदद से सफाई शुरू की है। अभियान का उद्देश्य छठ से पहले नदी और घाटों को साफ-सुथरा बनाना है। दुर्गा पूजा समिति और सूर्य मंदिर के स्वयंसेवक भी जुटे सफाई अभियान में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और सूर्य मंदिर से जुड़े स्वयंसेवक भी हिस्सा ले रहे हैं। युवाओं ने नदी से जलकुंभी निकालने के साथ छठ घाटों की सफाई भी शुरू कर दी है। रविवार सुबह शुरू हुआ काम देर शाम तक जारी रहा। पानी कम हुआ तो बाहर से भरने की होगी व्यवस्था युवाओं ने बताया कि बरसात के आखिरी दिनों में हुई बारिश से नदी में फिलहाल पानी उपलब्ध है। हालांकि, छठ के समय पानी कम होने की स्थिति को देखते हुए बाहर से पानी भरने की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। ग्रामीणों से सफाई अभियान में शामिल होने की अपील पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने गांव के लोगों से भी सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी जलकुंभी हटाने और घाटों की सफाई का काम लगातार जारी रहेगा, ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान परेशानी नहीं हो।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *