मधुबनी|शिक्षक संघ बिहार प्रखंड इकाई रहिका के द्वारा प्रदेश संघ एवं जिला संघ के आवाह्न पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप कुमार एवं संचालन प्रखंड प्रधान सचिव लालो पासवान ने किया। विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ बिहार जिला इकाई मधुबनी के जिला अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति पूर्णतः निष्क्रिय है। विद्यालय में नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हमारे शिक्षकों को अनावश्यक रूप से सरकार के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीति के विरुद्ध आगामी 10 अक्टूबर को समाहरणालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्य अतिथि जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार के द्वारा बिहार के शिक्षकों को जबरन स्थानांतरण करने का खेल कर रही है जबकि नियमावली में कहीं भी ऐच्छिक स्थानांतरण के सिवा जबरन स्थानांतरण का चर्चा नहीं है जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि सातवें वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना एवं नियोजित तथा विशिष्ट शिक्षकों के नियमावली के आलोक में स्नातक ग्रेड में प्रमोशन एवं कालवद्ध प्रोन्नति का लाभ शिक्षकों का जायज मांग है इसे हर हाल में सरकार को देना होगा। अहमद हुसैन एवं जिला प्रवक्ता अंकलित कुमार झा ने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन भुगतान में लेट लतीफी करना काफी दुखद एवं निंदनीय है जिसे संघ बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप कुमार एवं लालू पासवान ने कहा कि अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों के आश्रितों को वेतनमान, उर्दू विद्यालयों में गुरुवार को हाफ डे संचालन। डीएलएड डिग्री धारी शिक्षकों को प्रशिक्षण चर्या पूर्ण की स्थिति से प्रशिक्षित शिक्षकों का वित्तीय लाभ सहित मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंड में कार्यरत सफाई कर्मियों का बकाया मानदेय का भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को यथाशीघ्र विभाग एवं सरकार से पुरा करने का आग्रह किया है। धरनास्थल पर मनोज पासवान, बालकृष्ण, मोहम्मद जमील अख्तर, कन्हैया कुमार, चांदनी, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार राय, लक्ष्मी भगत, नसीम अख्तर, संजीव राम, अशोक कुमार, रतन मिश्र, सुनील भगत, सुरेश साह, जय किशोर प्रसाद, शत्रुघ्न दास, राजकुमार साह, गौरी शंकर राय, आदित्यनाथ प्रमोद, धीरेंद्र, रमेश सिंह, नागेंद्र मंडल, कृष्ण कुमार झा, रमेश सिंह सुरेंद्र यादव, ललित कुमार, पूनम कुमारी, वशमी आरा,ज्योति कुमारी नाजनी खातून, पूनम यादव, राहुल कुमार, आलोक सिंह, हर्ष कुमार गोविंद राय जय, नाथ झा, पंकज कुमार, कुमारी अर्चना आदि रहे। भास्कर न्यूज|मधुबनी घोघरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को शिक्षक संघ बिहार, प्रखंड इकाई घोघरडीहा के तत्वावधान में शिक्षकों की 12 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश ने की, जबकि मंच संचालन जिला संयुक्त सचिव गोपाल राय ने किया। धरना में शामिल शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार एवं विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि वे बेहतर तरीके से शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में जबरन स्थानांतरण पर रोक, सातवें वेतनमान का लाभ, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों को नियमावली के अनुरूप स्नातक ग्रेड में कालबद्ध प्रोन्नति देने, सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन ससमय भुगतान करने तथा प्रधान शिक्षकों का वेतन संरक्षण के साथ वेतन निर्धारण कर वेतन एवं अंतर वेतन का भुगतान करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों के आश्रितों को वेतनमान देने, उर्दू विद्यालयों में गुरुवार को हाफ-डे विद्यालय संचालन संबंधी पत्र निर्गत करने, निदेशक प्राथमिक शिक्षा के पत्रांक 2708 दिनांक 17 सितंबर 2026 के आलोक में डीएलएड डिग्रीधारी शिक्षकों को प्रशिक्षणचर्या पूर्ण होने की तिथि से प्रशिक्षित शिक्षक का वित्तीय लाभ देने की मांग की गई। धरना में रंजीत राय रमण, मनोहर सिंह, रमण जी पासवान, प्रमोद कुमार, शंभू कुमार, जितेंद्र कुमार मंडल, जवाहर कुमार, लक्ष्मी नारायण ठाकुर, कमलेश कुमार,पप्पू कुमार, संजय कुमार राम, विवेक कुमार, श्रवण कुमार, शिव नारायण यादव, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। मधुबनी|शिक्षक संघ बिहार प्रखंड इकाई रहिका के द्वारा प्रदेश संघ एवं जिला संघ के आवाह्न पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप कुमार एवं संचालन प्रखंड प्रधान सचिव लालो पासवान ने किया। विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ बिहार जिला इकाई मधुबनी के जिला अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति पूर्णतः निष्क्रिय है। विद्यालय में नियमित रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हमारे शिक्षकों को अनावश्यक रूप से सरकार के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीति के विरुद्ध आगामी 10 अक्टूबर को समाहरणालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्य अतिथि जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार के द्वारा बिहार के शिक्षकों को जबरन स्थानांतरण करने का खेल कर रही है जबकि नियमावली में कहीं भी ऐच्छिक स्थानांतरण के सिवा जबरन स्थानांतरण का चर्चा नहीं है जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि सातवें वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना एवं नियोजित तथा विशिष्ट शिक्षकों के नियमावली के आलोक में स्नातक ग्रेड में प्रमोशन एवं कालवद्ध प्रोन्नति का लाभ शिक्षकों का जायज मांग है इसे हर हाल में सरकार को देना होगा। अहमद हुसैन एवं जिला प्रवक्ता अंकलित कुमार झा ने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन भुगतान में लेट लतीफी करना काफी दुखद एवं निंदनीय है जिसे संघ बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप कुमार एवं लालू पासवान ने कहा कि अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों के आश्रितों को वेतनमान, उर्दू विद्यालयों में गुरुवार को हाफ डे संचालन। डीएलएड डिग्री धारी शिक्षकों को प्रशिक्षण चर्या पूर्ण की स्थिति से प्रशिक्षित शिक्षकों का वित्तीय लाभ सहित मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंड में कार्यरत सफाई कर्मियों का बकाया मानदेय का भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को यथाशीघ्र विभाग एवं सरकार से पुरा करने का आग्रह किया है। धरनास्थल पर मनोज पासवान, बालकृष्ण, मोहम्मद जमील अख्तर, कन्हैया कुमार, चांदनी, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार राय, लक्ष्मी भगत, नसीम अख्तर, संजीव राम, अशोक कुमार, रतन मिश्र, सुनील भगत, सुरेश साह, जय किशोर प्रसाद, शत्रुघ्न दास, राजकुमार साह, गौरी शंकर राय, आदित्यनाथ प्रमोद, धीरेंद्र, रमेश सिंह, नागेंद्र मंडल, कृष्ण कुमार झा, रमेश सिंह सुरेंद्र यादव, ललित कुमार, पूनम कुमारी, वशमी आरा,ज्योति कुमारी नाजनी खातून, पूनम यादव, राहुल कुमार, आलोक सिंह, हर्ष कुमार गोविंद राय जय, नाथ झा, पंकज कुमार, कुमारी अर्चना आदि रहे। भास्कर न्यूज|मधुबनी घोघरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को शिक्षक संघ बिहार, प्रखंड इकाई घोघरडीहा के तत्वावधान में शिक्षकों की 12 सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश ने की, जबकि मंच संचालन जिला संयुक्त सचिव गोपाल राय ने किया। धरना में शामिल शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार एवं विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि वे बेहतर तरीके से शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में जबरन स्थानांतरण पर रोक, सातवें वेतनमान का लाभ, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों को नियमावली के अनुरूप स्नातक ग्रेड में कालबद्ध प्रोन्नति देने, सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन ससमय भुगतान करने तथा प्रधान शिक्षकों का वेतन संरक्षण के साथ वेतन निर्धारण कर वेतन एवं अंतर वेतन का भुगतान करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों के आश्रितों को वेतनमान देने, उर्दू विद्यालयों में गुरुवार को हाफ-डे विद्यालय संचालन संबंधी पत्र निर्गत करने, निदेशक प्राथमिक शिक्षा के पत्रांक 2708 दिनांक 17 सितंबर 2026 के आलोक में डीएलएड डिग्रीधारी शिक्षकों को प्रशिक्षणचर्या पूर्ण होने की तिथि से प्रशिक्षित शिक्षक का वित्तीय लाभ देने की मांग की गई। धरना में रंजीत राय रमण, मनोहर सिंह, रमण जी पासवान, प्रमोद कुमार, शंभू कुमार, जितेंद्र कुमार मंडल, जवाहर कुमार, लक्ष्मी नारायण ठाकुर, कमलेश कुमार,पप्पू कुमार, संजय कुमार राम, विवेक कुमार, श्रवण कुमार, शिव नारायण यादव, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

