विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी

विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी

भास्कर न्यूज|मधुबनी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आरएन कॉलेज, पंडौल के खेल मैदान में हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में भाग लिया। बालक अंडर-14 के फाइनल में शारदा विद्यापीठ, लखनौर ने पोल स्टार, मधुबनी को 4-1 से हराकर खिताब जीता। अंडर-17 में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, छजना घोघरडीहा ने शारदा विद्यापीठ, लखनौर को 3-1 से हराकर विजेता का पदक हासिल किया। अंडर-19 में एमपीटीटी उच्च विद्यालय, झंझारपुर ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, छजना को 3-2 से हराया। बालिका वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 में शारदा विद्यापीठ, लखनौर की टीम विजेता रही। भास्कर न्यूज|मधुबनी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आरएन कॉलेज, पंडौल के खेल मैदान में हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में भाग लिया। बालक अंडर-14 के फाइनल में शारदा विद्यापीठ, लखनौर ने पोल स्टार, मधुबनी को 4-1 से हराकर खिताब जीता। अंडर-17 में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, छजना घोघरडीहा ने शारदा विद्यापीठ, लखनौर को 3-1 से हराकर विजेता का पदक हासिल किया। अंडर-19 में एमपीटीटी उच्च विद्यालय, झंझारपुर ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, छजना को 3-2 से हराया। बालिका वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 में शारदा विद्यापीठ, लखनौर की टीम विजेता रही।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *