मधेपुर|मधेपुर पश्चिमी पंचायत निवासी महान समाजसेवी, शिक्षाविद, भूतपूर्व मुखिया आनंदीलाल साहू का निधन 98 वर्ष की उम्र में शनिवार सुबह हो गया। उन्होंने अपने पैतृक आवास पर जीवन की अंतिम सांस ली। आनंदीलाल साहू लगभग 40 वर्षों तक मधेपुर पश्चिमी पंचायत का मुखिया रहे। इस दौरान वे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एवं बाजार समिति का अध्यक्ष भी रहे। वे अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ चल बसे। आनंदीलाल साहू के निधन की खबर फैलते ही पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा नेता ज्योति झा ने इनके निधन पर शोक व्यक्त किया। निधन पर मुखिया बैद्यनाथ साहू, मुमताज अंसारी, सदानंद सुमन, महेश महतो, राम नारायण यादव आदि ने संवेदना जताई। मधेपुर|मधेपुर पश्चिमी पंचायत निवासी महान समाजसेवी, शिक्षाविद, भूतपूर्व मुखिया आनंदीलाल साहू का निधन 98 वर्ष की उम्र में शनिवार सुबह हो गया। उन्होंने अपने पैतृक आवास पर जीवन की अंतिम सांस ली। आनंदीलाल साहू लगभग 40 वर्षों तक मधेपुर पश्चिमी पंचायत का मुखिया रहे। इस दौरान वे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एवं बाजार समिति का अध्यक्ष भी रहे। वे अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ चल बसे। आनंदीलाल साहू के निधन की खबर फैलते ही पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा नेता ज्योति झा ने इनके निधन पर शोक व्यक्त किया। निधन पर मुखिया बैद्यनाथ साहू, मुमताज अंसारी, सदानंद सुमन, महेश महतो, राम नारायण यादव आदि ने संवेदना जताई।

