शाहजहांपुर में तालाब और नहर में दिखे मगरमच्छ, VIDEO:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम पकड़ नहीं पाई

शाहजहांपुर में तालाब और नहर में दिखे मगरमच्छ, VIDEO:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम पकड़ नहीं पाई

शाहजहांपुर में रविवार को मगरमच्छ दिखने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। निगोही थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के तालाब और खुदागंज क्षेत्र की नहर में ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखे। दोनों मामलों में वन विभाग को सूचना दी गई। तालाब में मगरमच्छ मिलने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम उसे पकड़ नहीं सकी। निगोही थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रविवार दोपहर तालाब में पानी की हलचल देखकर ग्रामीणों ने पास जाकर देखा। उन्हें पानी में मगरमच्छ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को तालाब के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी और वापस लौट गई। नहर में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, वीडियो वायरल दूसरी घटना खुदागंज-जलालपुर मार्ग की है। यहां नहर की छोटी पुलिया के पास पानी में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया, जो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग खेतों पर आते-जाते हैं। बच्चे भी स्कूल जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से किसी बड़ी घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से दोनों स्थानों पर अभियान चलाकर मगरमच्छों को जल्द पकड़ने की मांग की है। साथ ही लोगों को तालाब और नहर के आसपास सावधानी बरतने को कहा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *