‘शादी के दवाब के कारण संजना को मार डाला’:गोपालगंज में नाबालिग की हत्या,बॉयफ्रेंड ने शव बोरी में छिपाकर घर में रखा;2 साल से था अफेयर

‘शादी के दवाब के कारण संजना को मार डाला’:गोपालगंज में नाबालिग की हत्या,बॉयफ्रेंड ने शव बोरी में छिपाकर घर में रखा;2 साल से था अफेयर

“संजना के साथ मेरा दो साल से लव अफेयर था। 2025 में संजना शादी का दबाव बनाने लगी, जिसको लेकर हम दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इससे परेशान होकर मैंने उसकी हत्या की साजिश रची। 12 अक्टूबर की शाम संजना घर से बाहर निकली। उसी समय मैंने उसे अगवा कर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।” यह आरोपी सुजीत कुमार (20) का कबूलनामा है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड संजना की हत्या कर शव को अपने पुराने घर के पीछे छिपा दिया था, ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके। दरअसल, 12 अक्टूबर की शाम नाबालिग संजना की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 14 अक्टूबर की रात पुलिस ने आरोपी के पुराने घर के पीछे से संजना का शव बरामद किया है। बेटी की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने 15 अक्टूबर को आरोपी के घर के दरवाजे पर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान गांव के लोग और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी खबर… स्पीडी ट्रायल के तहत होगी कार्रवाई गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में 12 साल की संजना की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुजीत कुमार को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान संजना से प्रेम संबंध होने, मिलने के दौरान विवाद होने और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने घटनास्थल से खून के सैंपल जुटाए हैं। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और शव को छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद करने की बात कही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL, DIU और डॉग स्क्वॉड की टीमों से जांच कराई गई। पुलिस अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जल्द चार्जशीट दाखिल करने और मामले में स्पीडी ट्रायल कराने की तैयारी कर रही है। वहीं, आरोपी के घर के बाहर शव जलाने के मामले में भी थावे थाने में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ‘मुझे इतनी जल्दी शादी नहीं करनी थी’ आरोपी सुजीत कुमार ने पुलिस को दिए कबूलनामे में बताया, ‘मैं खानपुर अजमत गांव में रहता हूं। संजना मेरे घर के पास ही रहती थी। गांव में अगल-बगल में रहने वाले को भाई-बहन ही कहा जाता है। हम दोनों बचपन में साथ खेलते थे।’ ‘करीब दो साल पहले, जब मैं 18 साल का था, तब मैंने संजना को प्रपोज किया था। उसने मेरा प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद हम दोनों के बीच बातचीत और मिलना-जुलना शुरू हो गया। करीब एक साल तक सब ठीक रहा। हम खेलने के बहाने गांव के बाहर मिलते थे।’ ‘साल 2025 में संजना के घरवालों को हमारे रिश्ते के बारे में पता चल गया। उन्होंने संजना को मुझसे दूर रहने और बात नहीं करने के लिए समझाया, लेकिन वह मुझसे बात करती रही।’ ‘इसके बाद संजना मुझ पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। मैं उसे समझाता था कि अभी वह नाबालिग है। हम दोनों के बड़े होने के बाद ही शादी के बारे में सोच सकते हैं।’ ‘इसके बावजूद वह जब भी मुझसे मिलती, शादी की बात करने लगती थी। इस बात को लेकर हमारे बीच अक्सर विवाद होने लगा। मैं इन झगड़ों से परेशान हो गया था। मैंने उससे रिश्ता खत्म करने के लिए भी कहा, लेकिन इस पर संजना ने मेरे घरवालों को हमारे रिश्ते के बारे में बता देने की धमकी दी।’ ‘मुझे डर था कि अगर उसने घरवालों को सब कुछ बता दिया, तो परेशानी बढ़ जाएगी। इसी डर और बार-बार होने वाले विवाद के कारण मैंने संजना की हत्या करने की साजिश रची।’ घटना वाले दिन पुराने घर में मिले थे दोनों सुजीत ने आगे बताया, ‘12 अक्टूबर को मैं और संजना मेरे पुराने घर में मिले थे। उस घर में कोई नहीं रहता था। इसी दौरान एक बार फिर हमारे बीच शादी की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। झगड़े के बाद गुस्से में संजना घर से बाहर चली गई।’ ‘मैं पहले से ही बार-बार होने वाले विवाद से परेशान था। इसके बाद मैंने उसे अगवा कर लिया और अपने पुराने घर के पीछे ले गया। वहां मैंने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।’ ‘संजना की हत्या करने के बाद मैंने उसके शव को पुराने घर में रखा। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को घर के पीछे बोरे और प्लास्टिक में लपेट कर फेंक दिया। मैं चाहता था कि किसी को घटना के बारे में पता न चले।’ थाने में पिता ने किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया SDPO चंदन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 13 अक्टूबर की सुबह संजना के पिता थाने पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत थाने में की। सूचना मिलने के बाद थावे थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए थावे थाना कांड संख्या 246/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। संजना की बरामदगी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की। लड़की को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान 14 अक्टूबर को गांव में मुन्ना सिंह (आरोपी का पिता) के पुराने घर के पीछे उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों ने पुरानी दुश्मनी के कारण बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। वहीं, हमने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मैनुअल और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल टीम, डीआईयू टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। टीमों ने उपलब्ध साक्ष्य जुटाए और संभावित सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के अनुसार, लगातार छापेमारी के दौरान 18 अक्टूबर 2026 को मामले में संलिप्तता के आरोप में सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह मुन्ना सिंह का बेटा है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने घटना से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी दी और वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की। पुलिस ने कहा कि मामले में अब तक जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है। जांच टीम के बाकी सदस्यों की भूमिका और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी आगे की कार्रवाई का हिस्सा है। परिजन बोले- पुरानी दुश्मनी में बेटी की हत्या की गई मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि करीब एक साल पहले दोनों परिवारों के बीच पीडिया पर्व के दौरान विवाद हुआ था। इसी पुरानी दुश्मनी के कारण उनकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम संबंध और मिलने के दौरान विवाद की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अन्य लोगों के नाम भी बताए जा रहे हैं। इसी वजह से इस बिंदु की जांच की जा रही है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच केवल आरोपी के बयान तक सीमित नहीं है। घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य, बरामद सामान, पूछताछ और अन्य उपलब्ध तथ्यों को मिलाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। “संजना के साथ मेरा दो साल से लव अफेयर था। 2025 में संजना शादी का दबाव बनाने लगी, जिसको लेकर हम दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इससे परेशान होकर मैंने उसकी हत्या की साजिश रची। 12 अक्टूबर की शाम संजना घर से बाहर निकली। उसी समय मैंने उसे अगवा कर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।” यह आरोपी सुजीत कुमार (20) का कबूलनामा है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड संजना की हत्या कर शव को अपने पुराने घर के पीछे छिपा दिया था, ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके। दरअसल, 12 अक्टूबर की शाम नाबालिग संजना की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 14 अक्टूबर की रात पुलिस ने आरोपी के पुराने घर के पीछे से संजना का शव बरामद किया है। बेटी की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने 15 अक्टूबर को आरोपी के घर के दरवाजे पर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान गांव के लोग और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी खबर… स्पीडी ट्रायल के तहत होगी कार्रवाई गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में 12 साल की संजना की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुजीत कुमार को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान संजना से प्रेम संबंध होने, मिलने के दौरान विवाद होने और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने घटनास्थल से खून के सैंपल जुटाए हैं। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और शव को छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद करने की बात कही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL, DIU और डॉग स्क्वॉड की टीमों से जांच कराई गई। पुलिस अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जल्द चार्जशीट दाखिल करने और मामले में स्पीडी ट्रायल कराने की तैयारी कर रही है। वहीं, आरोपी के घर के बाहर शव जलाने के मामले में भी थावे थाने में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ‘मुझे इतनी जल्दी शादी नहीं करनी थी’ आरोपी सुजीत कुमार ने पुलिस को दिए कबूलनामे में बताया, ‘मैं खानपुर अजमत गांव में रहता हूं। संजना मेरे घर के पास ही रहती थी। गांव में अगल-बगल में रहने वाले को भाई-बहन ही कहा जाता है। हम दोनों बचपन में साथ खेलते थे।’ ‘करीब दो साल पहले, जब मैं 18 साल का था, तब मैंने संजना को प्रपोज किया था। उसने मेरा प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद हम दोनों के बीच बातचीत और मिलना-जुलना शुरू हो गया। करीब एक साल तक सब ठीक रहा। हम खेलने के बहाने गांव के बाहर मिलते थे।’ ‘साल 2025 में संजना के घरवालों को हमारे रिश्ते के बारे में पता चल गया। उन्होंने संजना को मुझसे दूर रहने और बात नहीं करने के लिए समझाया, लेकिन वह मुझसे बात करती रही।’ ‘इसके बाद संजना मुझ पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। मैं उसे समझाता था कि अभी वह नाबालिग है। हम दोनों के बड़े होने के बाद ही शादी के बारे में सोच सकते हैं।’ ‘इसके बावजूद वह जब भी मुझसे मिलती, शादी की बात करने लगती थी। इस बात को लेकर हमारे बीच अक्सर विवाद होने लगा। मैं इन झगड़ों से परेशान हो गया था। मैंने उससे रिश्ता खत्म करने के लिए भी कहा, लेकिन इस पर संजना ने मेरे घरवालों को हमारे रिश्ते के बारे में बता देने की धमकी दी।’ ‘मुझे डर था कि अगर उसने घरवालों को सब कुछ बता दिया, तो परेशानी बढ़ जाएगी। इसी डर और बार-बार होने वाले विवाद के कारण मैंने संजना की हत्या करने की साजिश रची।’ घटना वाले दिन पुराने घर में मिले थे दोनों सुजीत ने आगे बताया, ‘12 अक्टूबर को मैं और संजना मेरे पुराने घर में मिले थे। उस घर में कोई नहीं रहता था। इसी दौरान एक बार फिर हमारे बीच शादी की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। झगड़े के बाद गुस्से में संजना घर से बाहर चली गई।’ ‘मैं पहले से ही बार-बार होने वाले विवाद से परेशान था। इसके बाद मैंने उसे अगवा कर लिया और अपने पुराने घर के पीछे ले गया। वहां मैंने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।’ ‘संजना की हत्या करने के बाद मैंने उसके शव को पुराने घर में रखा। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को घर के पीछे बोरे और प्लास्टिक में लपेट कर फेंक दिया। मैं चाहता था कि किसी को घटना के बारे में पता न चले।’ थाने में पिता ने किडनैपिंग का केस दर्ज करवाया SDPO चंदन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 13 अक्टूबर की सुबह संजना के पिता थाने पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत थाने में की। सूचना मिलने के बाद थावे थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए थावे थाना कांड संख्या 246/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। संजना की बरामदगी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की। लड़की को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान 14 अक्टूबर को गांव में मुन्ना सिंह (आरोपी का पिता) के पुराने घर के पीछे उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों ने पुरानी दुश्मनी के कारण बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। वहीं, हमने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मैनुअल और वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल टीम, डीआईयू टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। टीमों ने उपलब्ध साक्ष्य जुटाए और संभावित सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के अनुसार, लगातार छापेमारी के दौरान 18 अक्टूबर 2026 को मामले में संलिप्तता के आरोप में सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह मुन्ना सिंह का बेटा है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने घटना से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी दी और वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की। पुलिस ने कहा कि मामले में अब तक जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है। जांच टीम के बाकी सदस्यों की भूमिका और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी आगे की कार्रवाई का हिस्सा है। परिजन बोले- पुरानी दुश्मनी में बेटी की हत्या की गई मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया था कि करीब एक साल पहले दोनों परिवारों के बीच पीडिया पर्व के दौरान विवाद हुआ था। इसी पुरानी दुश्मनी के कारण उनकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम संबंध और मिलने के दौरान विवाद की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अन्य लोगों के नाम भी बताए जा रहे हैं। इसी वजह से इस बिंदु की जांच की जा रही है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच केवल आरोपी के बयान तक सीमित नहीं है। घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य, बरामद सामान, पूछताछ और अन्य उपलब्ध तथ्यों को मिलाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *