नवरात्रि की नवमी पर सोमवार को मंदिरों में चल रहे अनुष्ठानों की पूर्णाहुति हुई। कन्या-भोजन व भंडारों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के मंदिरों में दर्शन किए। प्रसाद ग्रहण किया। बड़वानी के अभिनंदन नगर और कुंदन नगर कॉलोनी के पास स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद 21 कन्याओं का पूजन किया गया। उन्हें भोजन कराया गया। भंडारे में करीब 2 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर भगवान को लगभग डेढ़ क्विंटल मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। भंडारे की विशेषता इसे प्लास्टिक-मुक्त रखने की पहल रही। प्रसादी वितरण के लिए प्लास्टिक और डिस्पोजेबल सामग्री के बजाय प्राकृतिक रेशों से बनी प्लेट, कटोरी और गिलास का उपयोग किया गया। इससे पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया। स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर रहा। मां हिंगलाज मंदिर में महाअष्टमी पर हवन, नवमी पर हुआ कन्या भोज

