तेलडीहा मंदिर में CM के आगमन से पहले सुरक्षा जांच:बांका डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग-भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात

तेलडीहा मंदिर में CM के आगमन से पहले सुरक्षा जांच:बांका डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग-भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 20 अक्टूबर यानी की आज बांका के प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने मंदिर परिसर और मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़े स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग, मंदिर परिसर, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए निर्धारित स्थलों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित रखने, यातायात सुचारू बनाए रखने और विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को उनके निर्धारित स्थल और जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी समय से अपने-अपने स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालें। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। आपात स्थिति से निपटने की भी तैयारी प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 20 अक्टूबर यानी की आज बांका के प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार रात जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने मंदिर परिसर और मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़े स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग, मंदिर परिसर, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए निर्धारित स्थलों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित रखने, यातायात सुचारू बनाए रखने और विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अधिकारियों को उनके निर्धारित स्थल और जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी समय से अपने-अपने स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालें। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। आपात स्थिति से निपटने की भी तैयारी प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *