माता-पिता सम्मान दिवस के रूप में मनाने की अपील

माता-पिता सम्मान दिवस के रूप में मनाने की अपील

ग्राम बलवाड़ी निवासी महादेव सोहनी ने विजयादशमी को माता-पिता सम्मान दिवस के रूप में मनाने की अपील की है। वे कई वर्षों से ओम नमः शिवाय नाम जाप मिशन से जुड़े हैं। सोहनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता-पिता का स्थान भगवान के समान है। विजयादशमी पर परिवारों को माता-पिता के चरण पखारकर, तिलक लगाकर उनका पूजन और सम्मान करना चाहिए। सामर्थ्य के अनुसार उन्हें वस्त्र, आभूषण या उपहार भी भेंट किए जा सकते हैं। हालांकि, उपहार से अधिक महत्वपूर्ण उनके प्रति प्रेम, श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से नई पीढ़ी में संस्कार मजबूत होंगे। सोहनी ने सभी परिवारों से इस परंपरा को अपनाने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *