शहर में जाम से लोग काफी परेशान हो रहे

शहर में जाम से लोग काफी परेशान हो रहे

मधुबनी|शहर में इन दिनों जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। दोपहर और खासकर शाम के समय कई प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आती है। लहरियागंज, थाना चौक और किशोरीलाल चौक पर आए दिन लंबा जाम लगने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था संभालने में भी कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसी दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती नहीं रहने से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई बार वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। मधुबनी|शहर में इन दिनों जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। दोपहर और खासकर शाम के समय कई प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आती है। लहरियागंज, थाना चौक और किशोरीलाल चौक पर आए दिन लंबा जाम लगने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था संभालने में भी कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसी दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती नहीं रहने से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई बार वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *