जबरन स्थानांतरण पर रोक की मांग की

जबरन स्थानांतरण पर रोक की मांग की

मधेपुर|प्रखंड कार्यालय पर शनिवार अपराह्न शिक्षक संघ बिहार के प्रखंड इकाई मधेपुर द्वारा आंशिक धरना के माध्यम से बीडीओ को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। राज्य संघ के आह्वान पर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। संघ के मुख्य मांगों में शिक्षकों के जबरन स्थानांतरण पर रोक लगाने, सातवें वेतनमान लागू करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों को नियमावली के आलोक में स्नातक ग्रेड तथा कालबद्ध प्रोन्नति का लाभ देने, ससमय वेतमान भुगतान करने, अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को वेतमान का लाभ देने, उर्दू विद्यालयों में गुरुवार को पठन-पाठन हाफ डे करने, मधुबनी जिले के एमडीएम की लंबित राशि का भुगतान संबंधित वेंडर को यथाशीघ्र करने, जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत सफाई कर्मियों का भुगतान यथाशीघ्र करने सहित अन्य मांगें शामिल है। मधेपुर|प्रखंड कार्यालय पर शनिवार अपराह्न शिक्षक संघ बिहार के प्रखंड इकाई मधेपुर द्वारा आंशिक धरना के माध्यम से बीडीओ को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। राज्य संघ के आह्वान पर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। संघ के मुख्य मांगों में शिक्षकों के जबरन स्थानांतरण पर रोक लगाने, सातवें वेतनमान लागू करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नियोजित एवं विशिष्ट शिक्षकों को नियमावली के आलोक में स्नातक ग्रेड तथा कालबद्ध प्रोन्नति का लाभ देने, ससमय वेतमान भुगतान करने, अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को वेतमान का लाभ देने, उर्दू विद्यालयों में गुरुवार को पठन-पाठन हाफ डे करने, मधुबनी जिले के एमडीएम की लंबित राशि का भुगतान संबंधित वेंडर को यथाशीघ्र करने, जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत सफाई कर्मियों का भुगतान यथाशीघ्र करने सहित अन्य मांगें शामिल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *