लुधियाना में 4 महीने के बच्चे का अपहरण का आरोप:आलोक भैया ने बुलाया है’ कहकर फरार हुए बदमाश जाँच में जुटी पुलिस

लुधियाना में 4 महीने के बच्चे का अपहरण का आरोप:आलोक भैया ने बुलाया है’ कहकर फरार हुए बदमाश जाँच में जुटी पुलिस

लुधियाना के न्यू चंद्र नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बच्चों को दुकान पर ‘चीज़’ (सामान) दिलाने आई 12 साल की बच्ची सोनम अपने 4 साल के भाई कार्तिक और 4 महीने के मासूम आर्यन को लेकर घर के पास की दुकान पर सामान लेने आई थी।

एक दुकान बंद होने के कारण सोनम जब दूसरी दुकान की तरफ देख रही थी तभी वहां एक आदमी और एक औरत आए। उन्होंने बच्चे से चालाकी से कहा कि आलोक भैया लड़का बुला रहे हैं, हमें दे दो इसके बाद उन्होंने झटके से बच्चे को कारण के हाथ से छीना और भाग गए।सोनम ने उनका आगे तक पीछा किया, लेकिन वे आगे गलियों में जाकर गायब हो गए। बच्चा चुराने वालों में एक आदमी था, जिसकी उम्र करीब 25-26 साल थी।
उसके साथ एक औरत भी थी, जिसकी उम्र करीब 30 साल के आसपास बताई जा रही है। पिता आलोक का बयान:

बच्चे के पिता आलोक घटना के वक्त घर में ऊपर थे, जब नीचे शोर मचा तो वे भागकर आए। आलोक मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं और पिछले 2 साल से लुधियाना (न्यू चंद्र नगर) में रहकर पत्थर का काम (मजदूरी) करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है और उनका इलाज चल रहा है, इसी वजह से बच्चों को संभालने के लिए भांजी सोनम जालंधर रहती उनके पास आई हुई थी। पुलिस कर रही है CCTV की जांच:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। sho हैबोवाल जसबीर सिंह का कहना है कि अभी आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरी जांच और CCTV फुटेज देखने के बाद ही पुलिस इस मामले में आगे की पुख्ता जानकारी देगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *