नाथद्वारा की यामिनी पुरोहित ने टैरो ज्योतिष के क्षेत्र में शोध कार्य पूरा कर डाक्टरेट(Ph.D.) की उपाधि हासिल की है। उदयपुर स्थित महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलॉजी की ओर से आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्वानों, गुरुजनों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। यामिनी पुरोहित ने अपने शोध प्रबंध का विषय “टैरो ज्योतिष से विभिन्न बाधाओं का निदान” रखा था। उन्होंने डॉ. रिद्धि साहू के मार्गदर्शन में इस विषय पर लंबे समय तक अध्ययन एवं शोध किया। शोध के दौरान उन्होंने टैरो कार्ड्स के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में आने वाली विभिन्न बाधाओं की पहचान एवं उनके समाधान के तरीकों का अध्ययन किया। यामिनी ने समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ अपना शोध कार्य पूरा किया। दीक्षांत समारोह में उपस्थित शिक्षाविदों एवं विद्वानों ने उनके शोध कार्य की सराहना की।

