मऊगंज जिले में शाहपुर थाना पुलिस ने बलात्कार केस में फरार चल रहे आरोपी लाल बाबू साकेत को महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 27 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन में की गई। 4 मई को मामला दर्ज हुआ था शाहपुर थाना प्रभारी रामदीन सिंह ने रविवार शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई 2026 को परिजनों की शिकायत पर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 159/26 दर्ज किया गया था। मामले में BNS की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर पीड़िता की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस के मुताबिक, 12 जुलाई 2026 को पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लड़की को अहमदाबाद में ढूंढ निकाला था। इसके बाद न्यायालय में दर्ज कथन के आधार पर प्रकरण में BNS की धारा 87, 64(1), 3(5) और पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गईं। मामले में आरोपी लाल बाबू साकेत निवासी ब्रम्हागढ़, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज फरार था। लातूर से पकड़ाया आरोपी, मऊगंज न्यायालय में किया पेश आरोपी की तलाश के दौरान शाहपुर पुलिस को उसके महाराष्ट्र के लातूर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम लातूर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को मऊगंज लेकर पहुंची और 27 सितंबर को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी रामदीन सिंह के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस स्टाफ की इस कार्रवाई में भूमिका रही।

